आज घोड़ी चढ़ेंगे मुकेश अंबानी के बेटे, इस ग्रैंड शादी के लिए  सात समंदर पार से आ रहे हैं बाराती

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 09:49 AM (IST)

लोगों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को घर ले आएंगे। ऐसे में बारातियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस ग्रैंड वैडिंग में देश-विदेश से कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे।  'शुभ विवाह' के बाद कल मेहमान शुभ आशीर्वाद में शामिल होंगे और शादी का रिसेप्शन या 'मंगल उत्सव' 14 जुलाई को होगा। मुंबई पुलिस ने एक ट्रैफ़िक एडवाइज़री जारी की है जो तीन दिवसीय विवाह समारोहों के दौरान प्रभावी रहेगी। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के आसपास ट्रैफ़िक डायवर्ट किया जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस खास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के शामिल होने की उम्मीद है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन, पूर्व इतालवी प्रधानमंत्री माटेओ रेंज़ी, पूर्व कनाडा प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, पूर्व मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद, तंजानिया राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन, पूर्व ऑस्ट्रियाई प्रधानमंत्री सेबेस्टियन कुर्ज़, आईओसी उपाध्यक्ष जुआन एंटोनियो समारांच, डब्ल्यूटीओ महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला, फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो और पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट भी मुकेश अंबानी के बेटे को आर्शीवाद देने भारत आ सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस कार्यक्रम में उद्योगपतियों और विदेशी प्रतिनिधियों के अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी। अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं।  इस समारोह के लिए 100 से ज़्यादा निजी विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static