Anaemia In Women: शरीर में ये लक्षण दिखने पर होती है खून की कमी, दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 12:07 PM (IST)

भारतीय महिलाओं में खून की कमी बढ़ती जा रही है. एनीमिया का एक कारण बीमारी के प्रति जागरुक न होना भी है।  नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे के अनुसार, भारत में 58.6% बच्चों को, 53.2% लड़कियां को और 50.4% प्रेग्नेंट महिलाएं खून की कमी की शिकार हो रही हैं। खून की कमी एक ऐसी परिस्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर में से रेड ब्लड सेल्स बनने कम हो जाते हैं या हीमोग्लोबिन का भी स्तर शरीर में कम हो जाता है। इससे ऑक्सीजन के रक्त तक पहुंचने की क्षमता भी प्रभावित होती है। महिलाओं को 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबीन की आवश्यकता होती है जबकि पुरुषों को 13 ग्राम प्रति डेसीलीटर की आवश्यकता होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि महिलाओं में खून की कमी होने पर क्या-क्या संकेत दिखते हैं और आप इन्हें कैसे दूर कर सकती हैं...

खून की कमी के लक्षण

यदि आपके शरीर में खून की कमी होती है तो आपको ज्यादा थकान महसूस होना, शरीर में एनर्जी की कमी, दिल की धड़कन का असामान्य हो जाना, सांस लेने में तकलीफ होना, सिर में दर्द, ध्यान देने में मुश्किल, चक्कर का आना, त्वचा का पीला पड़ना, पैर में मरोड़ पड़ना, गैस्ट्रिटिस, बवासीर, मल में खून आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। अगर आपको भी यह लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से संपर्क जरुर करें। 

PunjabKesari

युवा लड़कियों में खून की कमी के होते हैं यह कारण 

युवा लड़कों की तुलना में युवा लड़कियां एनीमिया की ज्यादा शिकार होती हैं। लड़कियों में खून की कमी के कई कारण हो सकते हैं जैसे- पीरियड्स के कारण अधिक मात्रा में रक्त बहना, लाल मांस का कम सेवन करना, खराब डाइट। आजकल की युवा लड़कियां आयरन वाले पदार्थ जैसे मीट, अंडे, सेरेल्स आदि का कम सेवन करती हैं। इन सब कारणों से भी लड़कियों के शरीर में रक्त की कमी हो सकती है।  

इन फूड्स के साथ दूर करें खून की कमी 

लड़कियां खून की कमी दूर करने के लिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर आहार को शामिल कर सकती हैं। आप मीट में चिकन, मछली, अनाज में ब्रेड और पास्ता, सूखे मेवे में खुबानी, किशमिश, प्रून, पत्तेदार सब्जियों में पालक, कोलार्ड साग, साबुत अनाज में ब्राउन चावल, गेंहू के रोगाणु, चोकर माफिन, सेम, मटर, नट्स और अंडे जैसी चीजें खा सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ और चीजों का भी सेवन कर सकती हैं। जैसे 

PunjabKesari

टमाटर 

आप टमाटर का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। टमाटर का नियमित सेवन करने से पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। त्वचा पर भी निखार लाने में भी टमाटर सहायता करता है। आप इसका सेवन सलाद के रुप में कर सकते हैं। सलाद के रुप में टमाटर खाने से आपको अधिक लाभ मिलेगा। परंतु यदि आपको पथरी की समस्या हो तो इसका सेवन न करें। 

किशमिश

आप किशमिश का सेवन कर सकती हैं। आप 40 ग्राम किशमिश को गुनगुने पानी में धो लें। फिर इसमें 250 मिली लीटर दूध में मिलाकर उबालें। दूध में डालकर आप इसे पी लें। आप किशमिश ऐसे भी खा सकती हैं। इसका सेवन करने से आपकी शारीरिक कमजोरी और  थकान भी दूर हो जाएगी। 

PunjabKesari

पालक 

आप पालक का सेवन खून की कमी दूर करने के लिए कर सकती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। नियमित तरीके से पालक का जूस पीने से रक्त की कमी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके सेवन से आपकी त्वचा पर भी निखार आता है। 

केला 

आप केला खा सकते हैं। केले में पोटेशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी आती और वजन बढ़ाने में भी यह सहायता करता है। आप 2 केले का सेवन नियमित तौर पर कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और त्वचा में निखार भी आएगा। 

PunjabKesari

अंजीर 

आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन और पोटेशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। दिन में एक कप अंजीर का सेवन करने से आपके शरीर को 240 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा मिलती है। खाली पेट इसका सेवन करने कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। 

आंवला 

आंवला का सेवन भी आप रक्त की मात्रा बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और एंटीइंफ्लेमेटरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बालों के लिए और शरीर को जवान बनाए रखने में सहायता करते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा भी टाइट रहती है। आप हर रोज आंवले के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static