इस राज्य में अभी और बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 05:06 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। इसके कारण मौसम विभाग ने मंगलवार रात से बुधवार तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है। पंजाब में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा और शीतलहर से कुछ राहत मिली। 
 

यह भी पढ़ें:  मेवाड़ घराने की वो खूबसूरत राजकुमारी, जो 5 साल की उम्र से झेल रही इस बीमारी को 
 

अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.9 से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम तापमान अमृतसर में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर जिलों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में द्दश्यता काफी कम हो सकती है। 
 

यह भी पढ़ें:  अक्षय कुमार की कार से घायल ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर
 

 हिमाचल प्रदेश में बारिश और बफर्बारी से पहले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट किया गया। इन इलाकों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static