TV का ये पॉपुलर Couple शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक! 18 महीनों से रह रहे हैं अलग
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 12:50 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पिछले करीब 18 महीनों से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके रिश्ते और संभावित तलाक को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं और अलग रहने का मतलब यह नहीं है कि वे अपनी शादी खत्म करने जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता और हिमांशु पिछले डेढ़ साल से अलग रह रहे हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या तलाक की प्रक्रिया नहीं चल रही है। वे आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते।

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हैं। इसकी एक वजह यह भी रही कि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कम तस्वीरें साझा करते हैं। हालांकि, इससे पहले दोनों इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में अमृता और हिमांशु ने कहा था, हम अभी भी शादीशुदा हैं। अपनी पर्सनल लाइफ पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।
यें भी पढ़ें : खून गाढ़ा है तो डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स, बेहतर रहेगा Blood Circulation
ट्रोल्स को दिया था करारा जवाब
कुछ समय पहले अमृता खानविलकर अपने गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरों को लेकर ट्रोल हुई थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया था कि हिमांशु समारोह में क्यों नहीं दिखे। इस पर अमृता ने जवाब देते हुए कहा था, क्या पति ही सब कुछ होता है? मेरे माता-पिता, बहन और परिवार का कोई महत्व नहीं? वहीं, हिमांशु ने भी उन खबरों को खारिज किया था, जिनमें दावा किया गया था कि अमृता ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है।

11 साल पहले की थी शादी
अमृता और हिमांशु की पहली मुलाकात 2004 में रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स' के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब 10 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने जनवरी 2015 में दिल्ली में निजी समारोह में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने 'नच बलिए 7' में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसके बाद दोनों टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाने लगे।
यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा का वर्क फ्रंट
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा का वर्क फ्रंटअमृता खानविलकर मराठी, हिंदी फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार सक्रिय हैं। वहीं हिमांशु मल्होत्रा फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल करियर में व्यस्त हैं। फिलहाल, अलग रहने की खबरों पर न तो अमृता खानविलकर और न ही हिमांशु मल्होत्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

