बार-बार क्यों टूटते हैं नाखून? 7 देसी नुस्खे से बनाएं मजबूत और चमकदार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 10:42 AM (IST)

नाखून को सुंदर और चमकदार दिखाने के लिए महिलाएं मैनीक्योर करवाती हैं लेकिन किसी के बात समय और बजट नहीं होती कि वो मैनीक्योर करवा सके। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर नाखूनों की देखभाल कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ नाखून सुंदर और साफ-सुथरे होंगे बल्कि आप नेल्स फंगस जैसी बीमारियों से भी बचे रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि घर पर कैसे करें नाखूनों की देखभाल...

बार-बार क्यों टूटते हैं नाखून?

बहुत-सी लड़कियों को समस्या होती है कि उनके नाखून बार-बार टूट जाते हैं। ऐसा शरीर में पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान, पर्याप्त पानी न पीने की वजह से हो सकता है। इसके अलावा कई बार ये कुछ बीमारियों के भी संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा नाखून चबाने की आदत है तो उससे भी वो कमजोर हो जाते हैं।

PunjabKesari

कैसे बनाएं नाखूनों को मजबूत?

नींबू और जैतून का तेल

3 बड़े चम्मच जैतून तेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने नाखूनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से हाथ धोकर नाखूनों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं।

नारियल तेल

अपने नाखूनों पर दिन में 2-3 बार थोड़ा-सा नारियल तेल लगाकर मालिश करें। इससे ना सिर्फ नाखून मजबूत होंगे बल्कि वो चमकदार और स्वस्थ भी होंगे।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण में 10-15 मिनट तक अपनी उंगलियों को डुबोएं और फिर ताजे पानी से हाथों को धो लें। नियमित ऐसा करने से नाखून स्वस्थ और चमकदार होंगे।

समुद्री नमक

एक बाउल में गुनगुना पानी लें। इसमें 2 बड़े चम्मच समुद्री नमक, लोबान का तेल और नींबू के रस की कुछ बूदें मिलाएं। इसमें अपने नाखूनों को लगभग 10-15 मिनट के लिए भिगो दें और फिर हाथों को धोकर हैंड क्रीम लगाएं।

PunjabKesari

नाखूनों को नमीयुक्त रखें

पूरे दिन अपने नाखूनों के आसपास पेट्रोलियम जेली या मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं, खासकर रात को सोने से पहले। इसके अलावा समय-समय पर नेल पेंट भी बदलते रहें।

नींबू का रस

नींबू का रस एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है। इसके लिए एक छोटी कटोरी पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें नाखूनों को लगभग 10 मिनट तक डुबोएं और फिर ब्रश से स्क्रब करके सादे पानी से साफ कर लें।

गुलाब जल

गुलाबजल ना सिर्फ नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि यह उन्हें गुलाबी और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नाखूनों पर गुलाबजल लगाकर सोएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static