Amarnath Yatra 2026: इस बार QR कोड से होगी पहचान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च हुआ 'App'

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 02:02 PM (IST)

नारी डेस्क : आगामी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। अनंतनाग जिला पुलिस ने 'पहचान ऐप' नाम का एक QR-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कार्यरत सेवा प्रदाताओं की पहचान और सत्यापन किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, यह ऐप यात्रा से जुड़े सभी अधिकृत सेवा प्रदाताओं का ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन करने में सक्षम है। इसके माध्यम से पंजीकृत और सत्यापित व्यक्तियों को अनधिकृत लोगों से अलग पहचानने में आसानी होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों और बिना सत्यापन के सेवा प्रदाता के रूप में काम करने वाले लोगों की गतिविधियों पर रोक लगाना है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

पुलिस के मुताबिक, ऐप सभी अधिकृत सेवा प्रदाताओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा, जिससे सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इसके अलावा, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी यह तकनीक मददगार साबित होगी। इससे यात्रा मार्गों पर विवाद, ओवरचार्जिंग और अव्यवस्था जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

'पहचान ऐप' के जरिए यात्रियों को केवल सत्यापित सेवा प्रदाताओं से ही संपर्क करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका भरोसा बढ़ेगा। वहीं, वास्तविक सेवा प्रदाताओं को डिजिटल पहचान और आधिकारिक मान्यता भी प्राप्त होगी।

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और यह 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासन और सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static