MahaShivratri Special: आलू का हलवा

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 01:47 PM (IST)

महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है। मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन के महीने में कृष्ण रक्ष की चतुर्दशी में भोलेनाथ का मां पर्वती से विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग लगाया जाता है। इस दिन आप आलू के हलवे का भोग लगाकर भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी...

PunjabKesari

आलू का हलवा बनाने की सामग्री

उबले आलू - 6 
घी - 100 ग्राम 
चीनी - 2/3 कप 
दूध - 3-4 टेबल स्पून 
केसर - 5-10 धागे 
इलाइची पाउडर - एक चुटकी (एक इलाइची का) 
पिस्ता/बादाम-सजाने के लिए

आलू का हलवा बनाने की विधि

1. सबसे पहले 6 आलू को अच्छे से धो लें। फिर इनको कुकर में 4 गिलास पानी डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें।
2. इससे ज्यादा सीटी ना लगाएं नहीं तो आलू में पानी हो जाएगा।
3. आलू उबलने के बाद इनको छील लेंगे। इसके बाद सभी आलुओं को मैश कर लें।
4. आप चाहें को इन्हें ग्रेट भी कर सकते हैं। अब हम हलवा बनाना शुरू करेंगे।
5. कोशिश करें कि हलवा बनाने के लिए नॉन स्टिक कढ़ाही का ही यूज करें।
6. कढ़ाही में लगभग 100 ग्राम घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो मैश किए हुए आलू इसमें डालकर चला दें।
7. धीरे-धीरे आलू घी अब्सॉर्ब करने लगेगा। इस दौरान फ्लेम को लो ही रखें।10 मिनट बाद इसे पकने दें।
8. तब तक एक छोटे पैन में 1 कटोरी दूध को उबालें।
9. जब दूध में उबाल आ जाए को गैस बंद करके इसमें 5-6 धागे केसर के जालकर मिक्स करके रख देगें।
10. अब आलू के हलवे को लगातार चलाते रहें। 5 मिनट बाद इसमें चीनी डालकर चला दें।
11. जब आलू चीनी को अच्छे से सोख लें इसके बाद इसमें केसर वाला दूध डालकर चला दें।
12.  इसके बाद इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर देंगे। 5 मिनट बाद ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालकर सर्व करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static