आलू रोस्टी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 06:21 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप नाश्ते में कुछ नया, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला ट्राई करना चाहते हैं, तो आलू रोस्टी एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसमें चीज़, पालक और टमाटर का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। कम सामग्री में बनने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।
Servings - 3

सामग्री
कद्दूकस किए हुए आलू – 300 ग्राम
नमक – 1 चम्मच
पिघला हुआ मक्खन – 25 ग्राम
कॉर्न फ्लोर – 40 ग्राम
ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच
कद्दूकस किया हुआ प्रोसेस्ड चीज़ – 50 ग्राम
पालक के पत्ते – 12 ग्राम
टमाटर – 70 ग्राम
विधि
1. एक बाउल में 300 ग्राम कद्दूकस किए हुए आलू, 1 चम्मच नमक, 25 ग्राम पिघला हुआ मक्खन और 40 ग्राम कॉर्न फ्लोर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
2. एक पैन में थोड़ा ऑलिव ऑयल गर्म करें। तैयार आलू के मिश्रण को पैन में समान रूप से फैलाएं और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं।
3. धीरे से पलटें। ऊपर कद्दूकस किया हुआ प्रोसेस्ड चीज़ डालें, फिर पालक के पत्ते और टमाटर की स्लाइस रखें। फिर इसे फोल्ड करें और आंच से उतार लें।
4. आधा काटकर गरमागरम परोसें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

