क्या मैं केवल दान की जाने वाली वस्तु हूँ? Alia Bhatt ने करोड़ों - लड़कियों का दर्द किया बयां

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 05:58 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर ब्राइडल लुक में नजर आई। इस बार उनका मकसद लाखों- करोड़ों लड़कियों की दिल की आवाज को दुनिया तक पहुंचान था। दुल्हन बनी आलिया भट्ट ने सदीयों से चली आ रही  'कन्यादान' की प्रथा पर सवाल  उठाते हुए कहा- क्या मैं केवल दान की जाने वाली वस्तु हूँ? 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohey (@moheyfashion)

दरअसल ​अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित विज्ञापन एक ब्राइडल वियर ब्रांड के लिए आल्या दुल्हन बनी है। इस विज्ञापन में आलिया अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी दर्शकों को अपने दिल की बात बता रही हैं। इस दौरान वह पूछती  हैं कि शादी के बाद ‘कन्यादान’ की रस्म क्यों? 

PunjabKesari

इस वीडियो में वह अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में बताती हैं कि वो उन्हें कितना प्यार करते हैं। इसके बाद वह पूछती हैं कि उनके परिवार ने उन्हें इतना प्यार करने के बावजूद हमेशा ‘दूसरा’ और अपने परिवार का एक अस्थायी हिस्सा क्यों माना है. वह कहती हैं “क्या मैं केवल दान की जाने वाली वस्तु हूँ? कन्यादान ही क्यों। 

PunjabKesari
वीडियो के आखिरी में कहा जाता है, ‘कन्यादान’ नहीं ‘कन्यामान’। आलिया की यह पहल लोगों को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने इसकी तारीपॅ करते हुए लिखा कि- जितनी भी लाइनें आलिया ने बोली है सच है और हर लड़की को ये बात महसूस होती है कभी न कभी कहीं न कही। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static