इन 8 एक्ट्रेस पर आया अजय देवगन का दिल, एक ने तो की थी सुसाइड करने की कोशिश

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 05:55 PM (IST)

एक्टर अजय देवगन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन ने अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटौरी। जी हां, काजोल से शादी करने से पहले अजय देवगन का दिल कई हसीनाओं के लिए धड़का। एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड की कई हसीनाएं अजय पर मरती थी। यही नहीं एक्टर की वजह से इन अभिनेत्रियों के बीच घमासान युद्ध भी हो गया था। चलिए आपको बताते हैं अजय देवगन के चर्चित अफेयर्स...

रवीना टंडन

सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन और रवीना टंडन के अफेयर की। इस अफेयर ने खूब चर्चा बटौरी थी। दरअसल, फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान रवीना और अजय देवगन एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटौरी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। खबरों की माने तो अजय देवगन के साथ रिश्ता टूटने के बाद रवीना डिप्रेशन में चली गई थी और उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की हालांकि अजय ने इसे रवीना का पब्लिसिटी स्टंट बताया था

करिश्मा कपूर

रवीना टंडन के बाद अजय देवगन का दिल आया कपूर खानदान की बेटी करिश्मा पर। कहा जाता है कि करिश्मा की वजह से ही अजय ने रवीना को छोड़ा। फिल्म ‘जिगर’ में करिश्मा के साथ काम करते हुए अजय उनके दीवाने हो गए। खबरों की माने तो  अजय अपने मेकर्स से अपने अपोजिट करिश्मा को ही लेने की सिफारिश करने लगे। दूसरी ओर करिश्मा भी इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी। रवीना ने अजय पर इल्जाम लगाया था कि करिश्मा की वजह से उनसे कई फिल्में छीनी गई।

मनीषा कोइराला

अजय देवगन का नाम एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ भी जुड़ा हालांकि यह रिश्ता एक तरफा ही था। खबरों के मुताबिक, फिल्म ‘धनवान’ की शूटिंग के दौरान मनीषा अजय देवगन को अपना दिल दे बैठी लेकिन अजय उस वक्त करिश्मा के प्यार में पागल थे। इसलिए मनीषा का एकतरफा प्यार अधूरा ही रह गया।

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के साथ भी अजय देवगन की नजदीकियां बढ़ी। फिल्म  ‘वन्स अपॉन द टाइम इन मुम्बई’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रोमांस शुरू हुआ। दोनों ने डेटिंग की खबरों को झूठा कहा। कहा जाता है कि जब काजोल को इन दोनों की बढ़ती नज़दीकियों की खबर पता चली तो काजोल ने अजय पर कंगना के साथ फिल्म करने पर पाबंदी लगा दी।

तब्बू

49 साल की तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का कारण बताया था। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तब्बू का यह खुलासा काफी शॉकिंग था। तब्बू  ने कहा था, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।' कहा जाता है कि तब्बू अजय देवगन को प्यार करती थी लेकिन दोनों का रिश्ता शादी कर नहीं पहुंचा।

इलियाना डिक्रूज

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के साथ अजय देवगन के रिलेशन की खबरों ने खूब सुर्खियां बटौरी लेकिन एक्ट्रेस ने अजय को हमेशा अपना करीबी दोस्त बताया। खबरों की माने तो इन दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि काजोल और अजय की मैरिड लाइफ खतरे में पड़ गई थी, लेकिन काजोल ने अपनी गृहस्थी टूटने नहीं दी।

रकुलप्रीत सिंह

फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन रकुल के साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म के बाद भी दोनों में एक्स्ट्रा मैरिटल की खबरों ने खूब सुर्खियां बंटोरी, जिससे काजोल काफी परेशान हो गई थी।

काजोल

भले ही अजय देवगन का कई हसीनाओं पर दिल आया लेकिन उन्होंने शादी काजोल से की। फ़िल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। दोनों आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static