एक हुई इग्नोर, दूसरी पर टिके सारे कैमरे...ऐश्वर्या राय और आलिया के Cannes Look का हो रहा Comparison
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 10:40 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट के कान्स 2026 के लुक्स ने इंटरनेट पर फैंस को दो गुटों में बांट दिया है। दोनों सितारों के फैंस इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने पसंदीदा सितारों के लुक्स की आपस में तुलना कर रहे हैं। जैसे ही तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, कमेंट सेक्शन विचारों की जंग का मैदान बन गया।
एक यूजर ने लिखा- "ऐश्वर्या से तुलना करने की हिम्मत भी मत करना।" एक अन्य नेटिजन ने कमेंट किया, "जब ऐश आलिया की उम्र की थीं, तब वह बिल्कुल ही अलग लेवल पर थीं।" आलिया भट्ट के एक फैन ने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए लिखा- "आलिया भट्ट किसी भी दिन बेहतर हैं।" एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिखा, "दोनों तस्वीरों में खूबसूरती का अंतर साफ दिख रहा है।" कुछ यूजर्स ने फैंस से यह भी अपील की कि वे दोनों एक्ट्रेस को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा न करें। एक कमेंट में लिखा था- "पहले ही दिन आप दोनों की तुलना क्यों कर रहे हैं? अभी ऐश्वर्या का समय है। हमें इसका आनंद लेने दीजिए।"
" आलिया भट्ट की बात करें तो कान्स में अपने लुक के लिए उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का बॉडी-हगिंग गाउन चुना। आलिया को 12 मई को फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर रेड कार्पेट पर चलते हुए देखा गया था। हालांकि इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें पैप्स उन्हें इग्नोर करते दिखाई दिए थे। वहीं ऐश्वर्या राय की बात करें तो वह कान्स की क्वीन मानी जाती है, जैसे ही वह रेड कार्पेट पर उतरी तो सभी कैमरे उनकी तरफ मूड गए।
ऐश्वर्या राय ने गहरे नीले रंग के चमकीले बॉडीकॉन गाउन में कान्स में अपना खास शाही अंदाज़ दिखाया। एक अन्य कार्यक्रम में, उन्हें अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में, ऐश्वर्या राय बच्चन को पूरी तरह से हल्के गुलाबी रंग के आउटफिट में बड़े ही सलीके से पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। उनके बगल में उनकी टीनएज बेटी आराध्या बच्चन खड़ी हैं, जिन्होंने लाल रंग के साटन गाउन और चमकीले केप के साथ अपनी मां के लुक को खूबसूरती से पूरा किया। ऑनलाइन वायरल हो रहे कुछ और वीडियो और तस्वीरों में, ऐश्वर्या को फ्रेंच रिवेरा की पृष्ठभूमि में पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।

