25 साल की सबसे छोटी  MLA मैथिली ठाकुर ने देसी अंदाज से जीता सबका दिल,लगीं बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 12:36 PM (IST)

 नारी डेस्क:  बिहार की सबसे युवा विधायकों में शुमार मैथिली ठाकुर अक्सर अपनी सादगी, संस्कृति से जुड़ाव और शानदार गायकी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद भी उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान और संगीत से दूरी नहीं बनाई है। यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि अपनी मिट्टी से जुड़ी कलाकार के रूप में भी पसंद करते हैं। हाल ही में एक भक्ति संगीत कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर का पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। सुनहरी रंग की साड़ी, सोने के गहने और बेहद सादगी भरे मेकअप में उनका लुक लोगों का दिल जीत रहा है।

सुनहरी साड़ी में बिखेरा देसी अंदाज का जादू

कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर ने गोल्डन टोन की खूबसूरत टिशू सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं। साड़ी की चमक और उसके पारंपरिक डिजाइन ने उनके व्यक्तित्व को और भी निखार दिया। मैथिली ने साड़ी को बेहद सलीके और ग्रेस के साथ ड्रेप किया था। ओपन पल्लू स्टाइल में पहनी गई यह साड़ी उनके देसी और एलिगेंट व्यक्तित्व को खूबसूरती से उभार रही थी।

PunjabKesari

गोटा पट्टी वर्क ने बढ़ाई साड़ी की खूबसूरती

मैथिली की साड़ी की सबसे खास बात उस पर किया गया बारीक गोटा पट्टी वर्क था। साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरे गोटे की पतली लेयर और नीचे लगे मोतियों वाली लटकन इसे और भी आकर्षक बना रही थी। पूरी साड़ी पर जगह-जगह बने फ्लोरल मोटिफ्स इसके रॉयल लुक को और खास बना रहे थे। पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक स्टाइल का यह सुंदर मेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सिंपल लेकिन क्लासी लगा ब्लाउज

साड़ी के साथ मैथिली ने मैचिंग गोल्डन टोन का ब्लाउज पहना था। हाफ स्लीव्स और राउंड नेकलाइन वाला यह ब्लाउज बेहद सिंपल होते हुए भी काफी क्लासी लग रहा था। ब्लाउज पर की गई जरी की फ्लोरल डिजाइनिंग साड़ी के साथ शानदार तालमेल बना रही थी। पूरे लुक में कहीं भी जरूरत से ज्यादा चमक या दिखावा नहीं था, बल्कि हर चीज बेहद संतुलित नजर आई।

ये भी पढ़ें:  नेहल ने दुल्हन बनकर बढ़ाई फैंस की धड़कनें, लेकिन सच निकला कुछ और ही!

सोने के गहनों ने बढ़ाई लुक की रॉयल्टी

अपने पारंपरिक लुक को पूरा करने के लिए मैथिली ने सोने के खूबसूरत गहने पहने थे। गले में हैवी नेकलेस, कानों में मैचिंग बालियां, हाथों में कंगन और स्टाइलिश ब्रेसलेट उनके लुक को और भी शाही बना रहे थे। इसके अलावा उनके हाथों में गोल्ड और डायमंड की अंगूठियां भी नजर आईं। एक सिंपल घड़ी ने उनके पूरे लुक में एलिगेंस का अलग ही टच जोड़ दिया।

PunjabKesari

सादगी भरा मेकअप बना आकर्षण का केंद्र

मैथिली ने अपने मेकअप को बेहद नैचुरल और सॉफ्ट रखा। छोटी काली बिंदी, रेड लिपस्टिक और हल्के ग्लोइंग बेस के साथ उन्होंने अपने चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को उभारा। हाफ पिनअप हेयरस्टाइल ने उनके पारंपरिक लुक को और भी निखार दिया। यही वजह रही कि उनका पूरा अंदाज ओवरड्रेस्ड नहीं बल्कि बेहद ग्रेसफुल और क्लासी नजर आया।

राजनीति और संगीत दोनों में बना रहीं पहचान

25 साल की उम्र में चुनाव जीतकर दरभंगा के अलीनगर क्षेत्र की विधायक बनने वाली मैथिली ठाकुर ने राजनीति के साथ-साथ अपनी संगीत यात्रा भी जारी रखी है। वह आज भी भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं। उनकी यही खासियत लोगों को उनसे जोड़ती है कि सफलता और लोकप्रियता मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव नहीं छोड़ा।

टिशू सिल्क साड़ी

टिशू सिल्क साड़ी अपनी खास चमक और हल्के पारदर्शी टेक्सचर के लिए जानी जाती है। इसे तैयार करने के लिए रेशमी धागों के साथ जरी के धागों को मिलाकर बारीक बुनाई की जाती है। इसी प्रक्रिया की वजह से साड़ी में एक अलग तरह की चमक और रॉयल फिनिश नजर आती है। शादी, त्योहार और विशेष अवसरों पर टिशू सिल्क साड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। bटिशू सिल्क साड़ी को लंबे समय तक नया बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

PunjabKesari

हमेशा ड्राई क्लीन करवाएं। सीधे धूप में ज्यादा देर तक न रखें। लमल या मुलायम कपड़े में लपेटकर स्टोर करें। परफ्यूम या स्प्रे सीधे साड़ी पर न लगाएं। पहनने के बाद कुछ देर हवा लगाकर ही रखें। भारी ज्वेलरी से कपड़े को फंसने या खिंचने से बचाएं। समय-समय पर साड़ी की तह बदलते रहें।
नमी और सीलन वाली जगहों से दूर रखें।

मैथिली ठाकुर का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि सादगी और आत्मविश्वास के साथ कैरी किया गया पारंपरिक पहनावा हमेशा सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ता है।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static