"बहुत जल्दी चली गई तुम..." शेफाली जरीवाला की मौत के बाद मां का रो-राेकर बुरा हाल, पति दिखे बेहाल
punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 09:38 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का जाना बेहद बड़ा सदमा है। कल देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई मे एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जहां पत्नी को खोने के बाद पराग त्यागी बेहाद दिखे तो वहीं शेफाली की मां अपनी जवान बेटी को खाेने का गम नहीं सह पा रही है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। अस्पताल के बाहर उनके पति और परिवार वाले स्पॉट हुए। पराग त्यागी की आंखों में पत्नी को खाेने का दर्द साफ नजर आ रहा था। वह गहरे सदमें में है और अपने आप को संभालने में फिलहाल असमर्थ हैं। वहीं शेफाली की मां के तो आंखों से तो आंसू ही नहीं रूक रहे हैं।
एक वीडियो में शेफाली की मां एक गाड़ी में बैठी एकदम बदहवास हालत में बिलख-बिलखकर रो रही हैं। जवान बेटी को खोना किसी भी मां के लिए आसान नही है। सोशल मीडिया पर भी शेफाली की मौत पर शौक जताया जा रहा है, फैंस का कहना है कि वह बहुत जल्दी चली गई। शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात में वर्ष 1982 में हुआ था। वह शुरुआत से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थीं, इसलिए मौका मिलते ही वह अपने सपने पूरे करने के लिए गुजरात से मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम भी किया।
शेफाली ने वर्ष 2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल की। अपने इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान उन्हें संगीत एल्बम में काम करने का अवसर मिला। शेफाली जरीवाला ने 2002 में रिलीज हुए रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा' के म्यूजिक वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल' का खिताब दिलाया और यह गाना उस समय लोगों कि जुबान पर था। उनके बोल्ड लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने की सफलता के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शोज, और फिल्मों में भी काम किया।शेफाली जरीवाला ने सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी' में भी छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई थी।