दीवाली के बाद बनाएं इन Places पर घूमने का प्लान, मिलेगा ताजगी का एहसास

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 01:41 PM (IST)

पूरे देश में दीवाली के पटाखों का धुंआ इस वक्त फैला हुआ है। पटाखों से निकलने वाले खतरनाक केमिकल्स हवा में मिलकर हवा को दूषित कर देते हैं। जिसके कारण दिवाली के बाद बहुत से शहरों की एयर क्वालिटी भी खराब हो जाती है। जहरीली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस जहरीली हवा से बचने के लिए आप हरियाली और वातावरण में कुछ दिन बिता सकते हैं। आप इन 5 जगहों में जाकर फ्रेश हवा और शांति के पल सुकुन से बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

किन्नौर 

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर किन्नौर में आप घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको खूबसूरत नजारों के साथ-साथ शुद्ध हवा भी महसूस होगी। इस जगह पर जाकर आप प्रकृति के पास में रह सकते हैं। पहाड़ों और प्राकृति के शांत नजारे आपको सुकून भरे पल देंगे। 

उदयपुर 

आप राजस्थान के उदयपुर की सैर दिवाली के बाद कर सकते हैं। इस शहर की साफ हवा आपको एक अलग ताजगी का एहसास करवाएगी। दीवाली के बाद यहां का मौसम बहुत ही सुहावना और खुशनुमा होता है। इस दौरान यहां की हवा क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है। उदयपुर में जाकर आप काफी शांत महसूस करेंगे। 

कौल्ल्म 

केरल के तटीय इलाके की सैर आप दिवाली के बाद कर सकते हैं। यहां पर प्रदूषण भी बहुत ही कम होता है। अगर आपको साउथ इंडियन कल्चर पसंद है तो आप कौल्लम की सैर कर सकते हैं। यहां पर जाकर आपको एक अलग ही शांति मिलेगी और इस दिवाली के बाद उड़ने वाले धूएं से बचने के लिए आप कौल्लम का रुख कर सकते हैं। 

ऋषिकेश 

आप ऋषिकश की सैर कर सकते हैं।  उतराखंड में स्थित यह शहर पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आना वाला टूरिस्ट स्पॉट है। साफ हवा और हरा भरा वातावरण आपको मैंटली भी स्वस्थ रखेगा। शहर की भागदौड़ और शोर से दूर आप यहां पर सैर करने आ सकते हैं। 

मनाली 

धरती की जन्नत मनाली भी आप दिवाली के बाद घूमने जा सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यह जगह आपका दिल मोह लेगी। सर्दियों में आप यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बर्फीली चोटियों से घिरे इस शहर के आप दर्शन कर सकते हैं। 

 


 

Content Writer

palak

Related News

अक्टूबर के महीने  में छुट्टियों की भरमार, आप बना सकते हैं घर जाने का प्लान

बेस्ट बहू बनने के लिए दिखावा नहीं "दिल" चाहिए, शादी के बाद इस तरह सास को बनाएं अपना फैन

इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष,  पिंडदान और श्राद्ध करने से मिलता है पितरों का आशीर्वाद

कंगना ने बताया अपना वेडिंग प्लान, बोली- इसके बाद शादी करने का कोई फायदा नहीं

इस जगह पर पिंडदान करने से 33 करोड़ देवी-देवता पितरों को मोक्ष  करते हैं प्रदान !

जिद्दी कब्ज का इलाज एक ही फल, बस सही समय पर सही तरीके से करें सेवन

इस तेल में बनाया खाना सबसे बेस्ट, जानिए 5 खराब Cooking Oil जो दिल के लिए खतरा

डिलीवरी के बाद  इतने दिन तक बिल्कुल न करें एक्सरसाइज, हो सकती हैं गंभीर समस्या

Periods के कितने दिन बाद होती हैं प्रैगनेंसी? जानिए Ovulation होने का पक्का दिन

श्वेता तिवारी तीसरी बार बनेंगी दुल्हन? 43 की उम्र में मिला शादी का प्रपोजल