बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने Twins  बेटियों के Parents

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 01:24 PM (IST)

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन की जिंदगी में डबल खुशियां आई हैं। कपल अब जुड़वा बेटियों के माता-पिता बन गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की और अपनी नन्ही बेटियों के नाम भी बताए। दोनों बच्चियों का जन्म 23 अगस्त 2026 को हुआ है।  आदित्य और अनुष्का ने अपनी बेटियों के नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखे हैं। इस खास मौके पर कपल ने एक प्यारा सा अनाउंसमेंट कार्ड शेयर किया, जिसमें दोनों बच्चियों का स्वागत करते हुए उनके नाम लिखे थे। आदित्य ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बेटियों को अपनी ‘सनशाइन्स’ बताया और कहा कि उनके आने से उनकी जिंदगी रोशन हो गई है। उन्होंने यह भी लिखा कि इस समय उनका दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। 

सोशल मीडिया पर मिल रही ढेरों बधाइयां

जैसे ही आदित्य और अनुष्का ने पेरेंट्स बनने की खबर साझा की, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। रकुल प्रीत सिंह, गौहर खान, भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, सान्या मल्होत्रा और कई अन्य सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। कमेंट सेक्शन में फैंस भी दोनों की बेटियों के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। कपल की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों की पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

PunjabKesari
 
IVF के जरिए मां बनीं अनुष्का

अनुष्का रंजन ने अपनी प्रेग्नेंसी और IVF जर्नी के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें काफी शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा। अनुष्का ने बताया था कि IVF प्रक्रिया के दौरान उन्होंने करीब 150 इंजेक्शन लिए। इस मुश्किल दौर में आदित्य और परिवार ने उनका साथ दिया। अनुष्का ने IVF को लेकर अपनी गलतफहमियों के बारे में भी बात की थी और बताया था कि इस अनुभव ने उन्हें फर्टिलिटी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। 

2017 में हुई थी पहली मुलाकात

आदित्य और अनुष्का की लव स्टोरी करीब नौ साल पहले शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में अनुष्का की मां की ओर से आयोजित एक चैरिटी फैशन शो में हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में शादी कर ली। अब शादी के करीब पांच साल बाद उनके परिवार में एक नहीं, बल्कि दो नन्हे सदस्यों का स्वागत हुआ है। 

PunjabKesari
 
माता-पिता बनने के साथ शुरू हुआ नया सफर

मई 2026 में आदित्य और अनुष्का ने मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस दोनों की इस नई जर्नी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। अब वीरा और माही के जन्म के साथ कपल की जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। लंबे इंतजार और IVF जर्नी के बाद दो बेटियों का माता-पिता बनना उनके लिए वाकई बेहद खास पल है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static