शुरु हुई ग्लोबल स्टार रामचरण की Birthday सेलिब्रेशन, फिल्म ''RC 15'' के सेट पर कियारा संग काटा केक

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 05:54 PM (IST)

साउथ इंडस्ट्री फेम रामचरण किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ब्लॉकबास्टर फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू की ऐतिहासिक जीत के बाद एक्टर ने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली है। रामचरण इस गाने के कारण ग्लोबली काफी फेमस हो गए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म 'आरसी 15' के सेट पर अपना जन्मदिन मनाया है। सेट पर रामचरन ने एक्ट्रेस कियारा अडवाणी के साथ केक काटा है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

टीम के साथ मनाया जन्मदिन 

एक्टर रामचरण कल अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। एक्टर ने अपने  बर्थडे का प्री सेलिब्रेशन फिल्म के सेट पर किया है। आने वाली फिल्म 'आरसी 15' के सेट पर टीम के साथ रामचरण ने केक काटा है। इस फिल्म में रामचरण के अपोजिट एक्ट्रेस कियारा अडवाणी नजर आने वाली हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस कियारा भी नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ram charan. RC (@rc_15_love_)

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्टर की तस्वीरें 

सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें उनके फैन क्लब अकाउंट ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रामचरण ब्लू शर्ट और व्हाइट कलर की पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कियारा अडवाणी व्हाइट टॉप और जींस में दिखाई दे रही हैं। टीम की सारी स्टारकास्ट रामचरण का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। वहीं ग्लोबल स्टार रामचरण भी प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं रामचरण 

रामचरण इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'आरसी 15' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक पैन इंडिया की फिल्म होने वाली हैं।यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में पहली बार फैंस को रामचरण और कियारा की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं। कुछ दिन पहले रामचरण ने फिल्म के सेट से एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में एक्टर ने बताया था कि उनका कैसे फिल्म में ग्रैंड वेलकम किया गया था। 'आरसी 15' की टीम और डायरेक्टर प्रभु देवा ने सॉन्ग 'नाटू-नाटू' पर डांस भी किया था। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static