एक हफ्ते से लापता थी एक्ट्रेस, झील में मिला शव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 12:56 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री में तो मानों जैसे कोई बुरा दौर चल रहा है। एक के बाद एक कई कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए हैं। अब हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आई है। हाॅलीवुड की कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली 33 वर्षीय एक्ट्रेस नाया रिवेरा का निधन हो गया है। कैलिफोर्निया के पीरू झील से उनका शव मिली है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ता पहले नाया अपने बेटे के साथ कैलिफोर्निया के पीरू झील में स्विमिंग के लिए गईं थी। लेकिन उसके बाद से वह लापता थी। झील के बीच बोट पर उनका 4 साल का बेटा ही मिला था। तभी से उनकी तलाश की जा रही है। वेंचुरा काउंटी शेरिफ कार्यालय क कहना है कि झील से गायब होने के 6 दिन बाद एक्ट्रेस का शव उसी झील से मिला। शेरिफ के कार्यालय ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि वह शव नाया रिवेरा का ही है।

PunjabKesari

नाया अपनी हिट म्यूज़िकल सीरीज़ 'Glee' से काफी मशहूर हो गई थी। नाया ने 4 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुुुुुरूआत की थी। नाया ने साल 2014 में रयान डोर्सी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा देर चल नहीं सका और साल 2018 में दोनों अलग हो गए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static