बागेश्वर धाम में हफ्ते में दूसरी बार हुआ हादसा, एक श्रद्धालू की गई जान और कई घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 09:35 AM (IST)

नारी डेस्क:  मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पर इन दिनों संकट मंडरा रहा है। एक हफ्ते के भीतर यहां दूसरा हादसा हो गया।  यहां  सुबह-सुबह धाम स्थित एक धर्मशाला की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद धाम में हड़कंप मच गया।
 

यह भी पढ़ें: अब गोमूत्र से होगा एक नहीं 19 बीमारियों का इलाज


हादसे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली अनीता देवी की मौत हो गई है। अचानक हुए हादसे में कई लोग दीवार के मलबे में दब गए, जिन्हें बेहद मुश्किल से बाहर निकाला गया।  घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है
 

यह भी पढ़ें: देश अभी तक नहीं भूला शहीद के ये आखिरी शब्द
 

इससे पहले भी 3 जुलाई को धाम में शेड गिरने से एक श्रद्धालू की मौत हुई थी।यह हादसा धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से एक दिन पहले हुआ था। धाम में बार- बार हादसे होना कई सवालों काे खड़ा कर रहा है। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static