''उसने मेरे पीठ पीछे ऐसा किया जो मैंने कभी सोचा ही नहीं था'', अब्दु रोजिक ने बयां किया दर्द!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 04:32 PM (IST)

सबके चहेते व बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हाल में ही बिग बॉस के घर से बाहर हुए है। वैसे तो अब्दु को हर किसी का प्यार मिल रहा था लेकिन अपने एक प्रोजेक्ट की वजह से अब्दु को घर छोड़ना पड़ा। अब शो से बाहर आकर उन्होंने घर के ही अन्य  कंटेस्टेंट साजिद खान के बारे में एक खुलासा किया। वैसे तो शो में इनकी जोड़ी खूब जमी थी लेकिन अब्दु का कहना है कि साजिद ने उनका भरोसा तोड़ दिया। आखिर क्यों कहा अब्दु ने ऐसा चलिए आपको इस पैकेज में बताते है।

अब्दु का साजिद से उठा भरोसा

दरअसल, साजिद ने शो में कुछ ऐसा किया था जिससे अब्दु को काफी बुरा लगा था। एक इंटरव्यू में अब्दु ने बताया कि आखिर क्यों साजिद से उनका भरोसा उठ गया। अब्दु ने कहा, उन्हें बहुत बुरा लगा जब साजिद ने उनकी पीठ पर लव टट्टी लिख दिया था। इस घटना पर उन्होंने कहा, असली जिंदगी में कभी-कभी यह अच्छा नहीं होता है। पूरी दुनिया शो देख रही थी। मेरे मां-बाप देख रहे थे। मुझे लगा ब्रो साजिद ने कहा था कि वह लिखेंगे आई लव निमृत मैंने बोला था कि ऐसे लिखकर हैपी बर्थ डे विश करना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

आगे अब्दु कहते हैं, उन्होंने मुझे नहीं बताया कि क्या लिख रहे है। मैं अपनी पीठ कैसे देखता कि उन्होंने क्या लिखा है उन्होंने जो लिखा मैंने भरोसा कर लिया। मैं ब्रो साजिद पर भरोसा करता था लेकिन इसके बाद मेरा भरोसा कम हो गया। इससे मैं काफी दुखी हुआ। अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपकी पीठ पीछे ऐसा करता है और पूरी दुनिया उसे देखती है तो ये सब अच्छा नहीं।

साजिद खान भी हो चुके है बिग बॉस से बाहर

बता दें कि अब साजिद खान भी घर से बाहर हो चुके है। वैसे लोग साजिद को शो में पसंद करते ही नहीं थे जिसकी वजह थी उनपर लगे मीटू के आरोप। अब घर से बाहर आकर साजिद ने अब्दु से मुलाकात की। साजिद की बहन फराह खान अब्दु को अपना भाई मानती है। तीनों एक-साथ नजर आए थे। इस दौरान छोटे अब्दु बर्गर खाते दिखे। इसकी तस्वीरें फराह खान ने ही शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

शो में अब्दु की बात करें तो उन्हें सभी का प्यार मिला। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद अब्दु की फैन फॉलविंग और भी ज्यादा बढ़ गई। घर के अंदर अब्दु की सबसे  ज्यादा शिव से बनती थी। शिव और अब्दु की एक-दूसरे में जान बसती है। अब्दु के जाने पर सबसे ज्यादा शिव ही रोए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static