इस बार बैसाखी पर आए मेहमानों के लिए बनाएं आम-गुलाब की लस्सी

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 10:58 AM (IST)

आज बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। खुशी के इस मौके पर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर त्योहार को यादगार बनाते हैं। इस दिन लोग लस्सी भी खूब पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस बैसाखी पर टेस्टी लस्सी बनाने की सोच रहे हैं तो आम-गुलाब की लस्सी बना सकते हैं। स्वादिष्ट लस्सी आपके मुंह में एक अलग स्वाद घोल देगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।

सामग्री 

आम की प्यूरी - 1/2 कप 
गुलाब का शरबत - 3 टेबलस्पून
आम का टुकड़ा - 1/4
दही - 200 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स - 1 टेबलस्पून
चीनी - स्वादअनुसार
आइस क्यूब्स -  7-8 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में दही डालें। 
2. फिर इसे अच्छी तरह से फेंटने के बाद इसमें बर्फ मिला दें। 
3. बर्फ डालने के बाद दही को दो भागों में निकाल लें। 
4. अब एक भाग लें और उसमें आम की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
5. दही में चीनी मिलाएं और इसे तब तक मिक्स करें जब तक आम की प्यूरी और दही अच्छे से न मिक्स हो जाए। 
6. फिर दही का दूसरा हिस्सा लें और उसमें गुलाब का शरबत मिलाएं। 
7. इसमें बर्फ का टुकड़ा डालें और मिक्स कर लें। 
8. अब तैयार की गई आम की लस्सी में दोनों चीजों को डालकर मिक्स करें। 
9. आपकी आम गुलाब की लस्सी बनकर तैयार है। 
10. फ्रिज में कुछ देर के लिए रखकर ठंडा करके सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static