3 सैकेंड से भी कम समय में शख्स ने लिख डाले अंग्रेजी के उल्टे अल्फाबेट, बना दिया World Record

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 11:37 AM (IST)

कुछ लोगों में कमाल का टैलेंट होता है। अपने इस टैलेंट से वह सिर्फ अपने शहर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शख्स ने अपनी काबिलियत दिखाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। हैदराबाद में रहने वाले इस शख्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए लोगों का ध्यान खिंचा है। इस शख्स ने कंप्यूटर पर अंग्रेजी के अल्फाबेट उल्टे टाइप किए हैं और यह शब्द इस शख्स ने महज 2.88 सैकेंड में कर दिखाए हैं। इतने सैकेंड में शब्द टाइप करते हुए शख्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।  

पलक झपकते ही लिख डाले Z-A अल्फाबेट

इस शख्स का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है शख्स कैसे जल्दी-जल्दी लिख रहा है। डेस्कटॉप स्क्रीन के साथ ये वीडियो जैसे शुरु होता है और क्लिप आगे बढ़ती है तो देखा जाता है कि शख्स जल्दी-जल्दी शब्द टाइप कर रहा है। अंग्रेजी के अल्फाबेट उसने Z-A तक कुछ ही सैकेंड में टाइप कर दिए हैं। पलक झपकते ही शख्स ने अंग्रेजी के अल्फाबेट लिख दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

यूजर्स ने की तारीफ 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। यह पोस्ट करीबन 16 घंटे पहले डाली गई थी जिसे अभी तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस रिकॉर्ड को देखकर बहुत से लोग इस शख्स से प्रभावित हुए हैं वहीं कुछ लोगों ने दावा किया है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'इसके रिकॉर्ड ने हमें गर्वान्वित किया है।' 

PunjabKesari

अन्य यूजर ने भारतीय लोगों की तारीफ करते हुए लिखा कि - 'कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले।'

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'इसे कहते हैं असली रिकॉर्ड।'  

PunjabKesari

पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

गिनीज बुक रिकॉर्ड ने इस शख्स की तारीफ में बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब इसने रिकॉर्ड बनाया है। इस शख्स का नाम एसके अशरफ है और इसने 5 फरवरी को यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि उनका यह पहला विश्व रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने इससे पहले भी सबसे तेज समय में वर्णमाला टाइप करने का खिताब हासिल करके लिस्ट में जगह बनाई थी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static