कपूर खानदान की 8 बहुएं जो लोगों ने देखी तक नहीं!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 04:22 PM (IST)

बबीता कपूर और नीतू कपूर दोनों ही कपूर खानदान की बहुएं हैं। दोनों ने इस खानदान की बहू बनने के लिए करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया था लेकिन बावजूद इसके वह दोनों ही लाइमलाइट में बनी रही। आए दिन नीतू और बबीता दोनों ही मीडिया कैमरे में कैद हो जाती हैं लेकिन आपको बता दे कि सिर्फ नीतू और बबीता ही इतने बड़े खानदान की बहुएं नहीं है। बल्कि और भी बहुत सी बहुएं इस खानदान में हैं लेकिन हां वह कभी लाइमलाइट में नहीं आई। या यूं कहें कि चकाचौंध की दुनिया से कौसों दूर ही रही इसलिए तो लोगों को उनके बारे में कम ही पता है। चलिए आज के इस पैकेज में आपको कपूर खानदान की उन 8 बहुओं के बारे में बताते हैं जो लाइमलाइट से दूर रहीं।

 

1. पृथ्वीराज कपूर की पत्नी और राज कपूर की मां-रामसरनी मेहरा कपूर

सबसे पहले बताते हैं इस खानदान की सबसे बड़ी बहू रामसरनी मेहरा कपूर के बारे में। वह पृथ्वीराज कपूर की पत्नी और राज कपूर की मां थीं।  रामसरनी की शादी पृथ्वीराज से 1923 में शादी हुई थी। रामसरनी लाइमलाइट से दूर ही रही लेकिन उन्होंने अपने परिवार के हर सदस्य को एक दूसरे के करीब रखा।

PunjabKesari

2. राज कपूर की पत्नी-कृष्णा मल्होत्रा कपूर  

शोमैन राज कपूर की मां की तरह उनकी पत्नी कृष्णा मल्होत्रा कपूर भी फिल्मी दुनिया की चमक-धमक से दूर ही रहीं हालांकि उन्हें पति और परिवार के साथ फैमिली इवेंट्स में देखा जाता था लेकिन अगर ग्लैमर इंडस्ट्री की बात करें तो वह उससे कोसो दूर रही और परिवार को संभालने में व्यस्त। जबकि खूबसूरती में वह किसी से कम नहीं थी।

PunjabKesari

3. शशि कपूर की पत्नी-जेनिफर केंडल

शशि कपूर ने विदेशी मूल की जेनिफर केंडल संग शादी की थी वह भी एक एक्ट्रेस थी लेकिन शादी के बाद जेनिफर भी फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। हालांकि वह थियेटर में एक्टिव रहीं लेकिन लाइमलाइट में वह ना के बराबर ही रही।

PunjabKesari

4. शम्मी कपूर की पत्नी-नीला देवी

शम्मी कपूर की पहली पत्नी थी गीता बाली जिनके निधन के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की। चेचक की बीमारी के चलते गीता बाली महज 35 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई थीं। नीला देवी ने अपने सौतेले बच्चों को सगी मां से ज्यादा प्यार दिया। परिवार में बिजी रही। उन्हें भी बहुत कम ही लाइमलाइट में देखा गया है।

PunjabKesari

5. शशि कपूर की बहु-शीना सिप्पी

शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर की पत्नी शीना सिप्पी उन्हें भी बहुत कम लोग जानते हैं हालांकि वह मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी हैं। शीना लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। जबकि कुणाल कपूर अपने बच्चों के साथ फैमिली इवेंट्स में नजर आते ही रहते हैं।

PunjabKesari

6. शशि कपूर की बहू-लारा टार्लिंग

शशि कपूर के बेटे करण कपूर एक दो फिल्मों में नजर आए लेकिन उनका करियर फिल्मों में सफल नहीं रहा उन्होंने लारा टार्लिंग से शादी की जो कि ब्रिटेन में मॉडल थीं लेकिन भारत में उन्हें भी वो नाम और शोहरत नहीं नसीब हुई जो परिवार के मर्दों को हुई।

PunjabKesari

7. शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की पत्नी-प्रीति कपूर

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर भी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपने पैर नहीं जमा पाए और लाइमलाइट की दुुनिया से गायब ही रहे। उन्हीं की तरह उनकी पत्नी प्रीति कपूर भी लाइमलाइट से दूर ही रही।

PunjabKesari

8. राज कपूर के राजीव कपूर की पत्नी-आऱती सभरवाल

राज कपूर के बेटे राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। राजीव कपूर की शादी महज दो साल ही चली थी इसलिए उनकी कोई औलाद भी नहीं थी क्योंकि उन्होंने दोबारा शादी ही नहीं की थी। उन्होंने आऱती सभरवाल से शादी की थी जो जल्दी ही टूट गई इसलिए आरती सभरवाल के बारे में लोगों को ना के बराबर ही पता है।

तो ये थी कपूर खानदान की 8 वो बहुएं जो लाइमलाइट से दूर रही और परिवार में बसी रही। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। क्या आपको कपूर खानदान की इन बहुओं के बारे में पता था तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static