ब्राइड-टू-बी लड़कियों के लिए एकदम बेस्ट हैं मनीष मल्होत्रा के ये 6 Trendy Outfits

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 03:59 PM (IST)

बॉलीवुड हसीनाओं के फैशन की अगर बात करें तो इनके ट्रैंडी और डिजाइनर आउटफिट्स का कोई जवाब नहीं है। फेस्टिव वियर, पार्टी वियर या फिर किसी अवॉर्ड की बात आती है तो बॉलीवुड की हसीनाएं मनीष मल्होत्रा के स्टाइल किए गए खूबसूरत कपड़े ही पहनती हैं। मनीष मल्हौत्रा ने 80 के दशक में बॉलीवुड में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रुप में काम किया था। 90 के दशक में वह पूरी तरह से फैशन डिजाइनर बन गए थे। आप भी अपनी शादी में मनीष मल्हौत्रा के डिजाइनर आउटफिट्स को शादी में डिजाइन करवा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ लेटेस्ट आउटफिट्स के बारे में...

ऑल टाइम ट्रेडिशनल रेड लहंगा 

शादी में लड़किया शुरु से ही लाल रंग के जोड़े में नजर आई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस की अगर बात करें तो उर्मिला मातेंडकर ने अपनी शादी में लाल रंग का खूबसूरत लंहगा पहना था। अगर आप भी शादी में लाल जोड़ा पहनना चाहती हैं तो शादी में उर्मिला मांतेडकर जैसा डिजाइन कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

फ्यूजन स्टाइल लहंगा 

लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी की तरह आप शादी में ब्रोकेड ब्लैक और गोल्डन स्कर्ट को एक ब्लैक सॉलिड शर्ट और गोल्ड दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं। आउटफिट के साथ स्मोकी आइ मेकअप और न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।

PunjabKesari

 चन्ना मेरेया कॉस्ट्यूम 

फिल्म चन्ना मेरेया के टाइटल ट्रैक में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लाल रंग का लहंगा कैरी किया था, जो काफी चर्चा में भी रहा था। होने वाली दुल्हन के लिए यह रेड आउटफिट एकदम परफेक्ट है। अनुष्का का यह ब्राइडल आउटफिट मनीष मल्हौत्रा ने ही डिजाइन किया था। 

PunjabKesari

एक्वा ब्लू लहंगा 

अगर आपकी शादी गर्मियों में होने वाली है तो करीना की तरह आप ब्लू चिकनकारी वर्क लहंगा अपनी  शादी के लिए परफेक्ट रहेगा। इस लहंगे के साथ आप अपने खास दिन पर सबसे यूनिक और खूबसूरत लग सकती हैं।  

PunjabKesari

चिकनकारी थ्रेड वर्क लहंगा 

आप स्टनिंग करिश्मा कपूर की तरह चिकनकारी थ्रेड एंब्रॉयडरी वाला लहंगा भी अपनी शादी में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मांग टीका और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए थे। आप भी अपनी शादी में सिंपल और एलीगेंट लुक के लिए ऐसे आउटफिट शादी में कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari

फुशिया फन स्टाइल लहंगा

आप जाह्नवी कपूर की तरह शादी में पिंक फुशिया फल स्टाइल लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। फुशिया पिकं भी इन दिनों काफी ट्रैंड में है। दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी भी फैशन के मामले में हर किसी को मात देती हैं। आप एक्ट्रेस की तरह पिंक लहंगा शादी में कैरी कर सकते हैं। इसके ऊपर किया हुआ सिल्वर पर्ल का काम लहंगे की खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा है। आप इसे अपने वेडिंग डे पर कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static