कर्ली हेयर्स वाली गर्ल्स की लुक में चार-चांद लगा देंगे ये 6 Trendy Hairstyles

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 12:58 PM (IST)

शादी में सिर्फ ड्रेसेज ही नहीं बल्कि आपका हेयरस्टाइल भी बहुत ही मायने रखता है। खराब हेयरस्टाइल आपके लुक को बिगाड़ भी सकता है। खासकर जिन लड़कियों के बाल कर्ली होते हैं उन्हें हेयरस्टाइल बनाने में बहुत ही परेशानी होती है। क्योंकि कर्ल्स को हैल्दी, शाइनी और मैनेजबल रखना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी कर्ली हेयर्स पर हेयरस्टाइल्स को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं तो यहां से आइडियाज ले सकती हैं।

गजरा बन 

कर्ली हेयर्स वालों के बालों पर बन बहुत ही अच्छा बनता है। क्योंकि इनके बालों को वाल्युम काफी होता है। आप बालों में बन बनाकर गजरा लगाकर शादी के लिए एक यूनिक और ट्रेंडी हेयरस्टाइल ट्राई कर सकते हैं। पिन्स के बाश मैसी बन करके लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

ब्राइडल ब्रेड 

कर्ली वेव्स को माथा पट्टी हेयर स्टाइल बनाकर एक यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का हेयरस्टाइल आप लंहगे के साथ ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कर्ली टेल्स 

आप इस तरह की कर्ली टेल्स लुक पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं। घुंघराले बालों वाली लड़कियों के लिए ये हेयरस्टाइल एकदम बेस्ट है। ग्लैमर एड करने के लिए आप माथे पर मांग टिक्का या माथा पट्टी भी लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

फिंगर कर्ल्स 

अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप इस तरह के फिंगर कर्ल करके उन्हें टाइअप कर सकती हैं। इससे आपके बाल भी स्टाइलिश दिखेंगे और एक यूनिक लुक भी क्रिए कर पाएंगी। 

PunjabKesari

मैसी बन लुक 

आप कर्ली हेयर का हल्का मैसी बन भी बना सकते हैं। खासकर कर्ली हेयर्स गर्ल इसे पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। साइड पर हेयर एक्सेसरीज लगाकर आप लुक में एक ग्लैमर एड कर सकती हैं। 

PunjabKesari

मिडल पार्ट बन 

अगर आपको सिंपल लुक पसंद है तो आप इस तरह का मिडल पार्ट बन ट्राई कर सकते हैं। बालों को लो बन में बांध कर अच्छे से पिनअप कर लें। इस तरह का हेयरस्टाइल आप वेडिंग में कर सकती हैं। खासकर साड़ी के साथ आप मिडल पार्ट बन कर सकती हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static