घर पर बनाएं ये 6 नैचुरल क्यूब्स, पाएं ग्लोइंग और फ्रेश स्किन
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 01:36 PM (IST)
नारी डेस्क : सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से भी स्किन की अच्छी देखभाल की जा सकती है। अगर इन चीजों को आइस क्यूब्स के रूप में फ्रीज करके चेहरे पर लगाया जाए, तो इससे त्वचा को ठंडक मिलती है, पोर्स टाइट होते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं ऐसे 6 नैचुरल आइस क्यूब्स के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
चावल के पानी के आइस क्यूब्स
चावल का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें: चावल के पानी को आइस ट्रे में डालकर लगभग 4 घंटे के लिए फ्रीज कर लें। इसके बाद एक क्यूब लेकर रोजाना हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें।
फायदे
स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद
डार्क स्पॉट्स कम करने में सहायक
त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद।

एलोवेरा जेल के आइस क्यूब्स
एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे शांत करने के लिए जाना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें: एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में डालकर 4 घंटे तक फ्रीज करें। फिर इसे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं।
फायदे
त्वचा को हाइड्रेट रखता है
ऑयल कंट्रोल में मदद करता है
ड्राइनेस और खुजली को शांत करता है।
यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
चुकंदर और गुलाब जल के आइस क्यूब्स
चुकंदर त्वचा में प्राकृतिक गुलाबीपन लाने के लिए जाना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें: चुकंदर का रस और गुलाब जल मिलाकर आइस ट्रे में डालें और 4 घंटे तक फ्रीज करें। फिर रोजाना चेहरे पर लगाएं।
फायदे
त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देता है
स्किन को पिंक और ब्राइट बनाता है
पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।

खीरे के रस के आइस क्यूब्स
खीरा त्वचा को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें: खीरे का रस निकालकर आइस ट्रे में डालें और फ्रीज कर लें। रोजाना एक क्यूब से चेहरे पर हल्की मसाज करें।
फायदे
स्किन टोन को बैलेंस करता है
ड्यूई ग्लो देता है
डार्क सर्कल और मुहांसों को कम करने में मदद।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level
कच्ची हल्दी और गुलाब जल के आइस क्यूब्स
कच्ची हल्दी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक मानी जाती है।
कैसे इस्तेमाल करें: कच्ची हल्दी का पेस्ट बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाएं और आइस ट्रे में डालकर फ्रीज कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं।
फायदे
त्वचा को चमकदार बनाता है
एजिंग के संकेत धीमे करता है
मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में मदद।

कच्चे दूध के आइस क्यूब्स
कच्चा दूध त्वचा को साफ और मुलायम बनाने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें: ऑर्गेनिक कच्चे दूध को आइस ट्रे में डालकर 4 घंटे के लिए फ्रीज करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं।
फायदे
स्किन ब्राइटनिंग में मदद
त्वचा को मुलायम बनाता है
टैन हटाने में सहायक।
ध्यान रखने वाली बातें
आइस क्यूब्स को सीधे लंबे समय तक त्वचा पर न रखें, हल्के हाथों से ही लगाएं।
बहुत संवेदनशील त्वचा होने पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
इन आसान और प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं और नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।

