रोजाना पीएं ये Beauty Drinks, चेहरा करेगा नेचुरली ग्लो

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 04:30 PM (IST)

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए लड़कियां महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर डेली डाइट में कुछ हैल्दी चीजों को शामिल करके स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है। चलिए आज हम आपको 6 जूस के बारे में बताते हैं, जो टेस्टी होने के साथ आपकी स्किन को अंदर से हैल्दी रखने में मदद करेंगे। ऐसे में आप चेहरे पर पड़े, दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, पिंपल्स आदि स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकती है। 

चलिए जानते हैं उन टेस्टी एंड हैल्दी जूस के बारे में...

PunjabKesari

1. सेब का जूस 

सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह खून की कमी पूरी करने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है। सेब के जूस का सेवन करने से चेहरे पर पड़ी दाग-धब्बे, काले घेरे दूर करने में मदद करता है। वहीं बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करके झाइयों व झुर्रियों को रोकता है। ऐसे में स्किन साफ, ग्लोइंग व जवां नजर आती है। 

ऐसे बनाएं 

इसके लिए 1-2 सेब को छिलकर काट लें। फिर मिक्सी में इसका जूस निकाल लें। 

2. चुकंदर का जूस

चेहरे पर नेचुरल व गुलाबी निखार लाने के लिए आप डेली डाइट में चुकंदर का जूस शामिल कर सकती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण लिवर की सफाई करने में मदद करते हैं। ऐसे में शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है और चेहरा एकदम साफ और खिला-खिला नजर आता है। 

PunjabKesari

ऐसे बनाएं 

इसके लिए चुकंदर को छिलकर काट लें। फिर मिक्सी में इसका जूस बनाएं। तैयार जूस को गिलास में भरकर काला नमक व नींबू का रस मिलाकर पीने का मजा लें। 

3. गाजर का जूस 

गाजर में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण स्किन को गहराई से पोषित करते हैं। ये खून को साफ करके त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। 
गाजर में मौजूद विटामिन ए पिंपल और झुर्रियों से बचाव करता है। इसके अलावा इसमें फाइबर अधिक होने से पेट साफ व पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में चेहरा बेदाग, निखरा व जवां नजर आता है। 

ऐसे बनाएं 

इसके लिए गाजर को 1-23 गाजर को छिलकर काट लें। मिक्सी में इसका जूस निकाल कर काला नमक मिलाकर पीने का मजा लें। 

PunjabKesari

4. अंगूरों का जूस 

अंगूरों में विटामिन ए, सी व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। यह स्किन को गहराई से पोषित करके नमी बनाएं रखने में मदद करता है। नियमित रूप से 1 गिलास अंगूर का जूस पीने से पिग्मेंटेशन, डार्क पैचेज आदि स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में चेहरा साफ, जवां व खिला-खिला व नजर आता है। 

ऐसे बनाएं 

इसके लिए काले अंगूरों को धोकर पीस लें। अब इसका मिक्सी में जूस निकाल लें। तैयार जूस को छानकर पीएं।

5. अनार का जूस 

अनार डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। रोजाना 1 गिलास अनार का जूस पीने से खून साफ होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही स्किन अंदर से पोषित होती है। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, पिंपल्स आदि दूर होकर चेहरे की रंगत निखर कर आती है। इसके अलावा स्किन ग्लोइंग व जवां नजर आती है। 

ऐसे बनाएं 

इसके लिए 1 अनार को छील कर इसके दाने निकाल लें। मिक्सी में इसका जूस निकालें। फिर इसे छानकर पीएं। 

PunjabKesari

6. नींबू पानी 

विटामिन सी व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर नींबू सेहत के साथ स्किन को लिए भी औषधीय स्वरुप है। इसका सेवन करने से बडी डिटॉक्स होकर चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है। स्किन की ड्राईनेस दूर होकर लंबे समय कर नमी बरकरार रहती है। इसके अलावा डेड स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झाइयां, झुर्रियों आदि स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

ऐसे बनाएं 

इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें स्वाद अनुसार काला नमक व शहद मिलाकर पीएं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static