5 मिनट ब्रेड Pizza

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 03:18 PM (IST)

नारी डेस्क : सर्दियों की ठंड या शाम के स्नैक्स के लिए ब्रेड पिज़्ज़ा एकदम परफेक्ट विकल्प है। इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं और यह हेल्दी भी है। घर पर मौजूद साधारण सामग्री से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। झटपट बनने वाला यह पिज़्ज़ा बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पसंदीदा है।

Servings - 3

PunjabKesari

सामग्री

शिमला मिर्च – 40 ग्राम

प्याज – 40 ग्राम

टमाटर – 50 ग्राम

सूजी – 60 ग्राम

नमक – ½ छोटी चम्मच

काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच

पिज़्ज़ा सीज़निंग – ½ छोटी चम्मच

ऑरिगैनो – ½ छोटी चम्मच

चिली फ्लेक्स – ½ छोटी चम्मच

फ्रेश क्रीम – 70 ग्राम

केचप – 2 टेबलस्पून

पिज़्ज़ा पास्ता सॉस – 1 टेबलस्पून

व्हाइट ब्रेड स्लाइस – 6

बटर – 1 टेबलस्पून

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. एक बाउल में शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, सूजी, नमक, काली मिर्च, पिज़्ज़ा सीज़निंग, ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स, फ्रेश क्रीम, केचप और पिज़्ज़ा पास्ता सॉस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

2. अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार मिश्रण को समान रूप से फैला दें।

3. गैस पर एक पैन गर्म करें और उसमें बटर लगाएं। ब्रेड स्लाइस को मिश्रण वाली साइड नीचे की ओर रखकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें। फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें।

4. तैयार ब्रेड पिज़्ज़ा को गरमागरम सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static