चीनी की जगह खाएं ये 5 चीजें, मीठा छोड़े ब‍िना रहेंगे Diabetes और Weight Gain से दूर

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 04:14 PM (IST)

मीठा खाना लगभग सभी को पसंद होता है। मगर भारी में इसका सेवन करने से वजन बढ़ने व डायबिटीज होने का खतरा रहता है। एक रिसर्च के अनुसार, रोजाना चीनी खाने से डायबिटीज होने का खतरा 21 प्रतिशत तक बढ़ता है। वहीं पहले से डायिबटीज के शिकार मरीजों का शुगर लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण हर किसी के मन में यहीं आता है कि चीनी की जगह क्या खाया जाएं? ऐसे में अगर आप इस समस्या में है तो आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बताते हैं, जिसे आप चीनी की जगह पर इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी शुगर क्रेविंग दूर होने के साथ सेहत भी बरकरार रहेगी। 

तो आइए जानते हैं उन हैल्दी चीजों के बारे में...

PunjabKesari

शहद 

शहद में विटामिन, ग्लूकोज, फ्रक्टोज, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह किसी भी चीज का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखता है। ऐसे में चीनी की जगह शहद इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। शहद में चीनी की तुलना में कम मात्रा में कैलोरी होती है। ऐसे में डायबिटीज के साथ वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है।

गुड़ 

गुड़ चीनी की कमी पूरी करने के साथ सेहतमंद रखने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने व पाचन तंत्र मजबूत करने में भी गुड़ फायदेमंद होता है। आप इससे चाय, मिठाई, खीर आदि कोई भी डेजर्ट बना सकती है। 

PunjabKesari

खजूर 

खजूर खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होती है। एक रिसर्च के अनुसार भी इसे चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। खजूर के पाउडर या पेस्ट से खीर, मिठाई या ब्राउनी बना सकते हैं। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। इससे डायबिटीज के साथ वजन भी कंट्रोल रहेगा।

मेपल सिरप 

चीनी की जगह मिठास से भरा मेपल सिरप इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे केक या किसी भी डेजर्ट में मिला सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम उचित मात्रा में होता है। ऐसे में चीनी की जगह मेपल सिरप का इस्तेमाल करना फायदेमंद है।

PunjabKesari

कोकोनेट शुगर

आमतौर पर लोगों ने साधारण और ब्राउन शुगर के बारे में सुना होगा। मगर इनके अलावा कोकोनट शुगर भी होती है। साथ ही यह सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें सभी विटामिन्स व मिनरल्स साधारण व ब्राउन शुगर से अधिक होते हैं। साथ ही कॉर्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होती है। ऐसे में डायबिटिक पेशेंट शुगर क्रेविंग को दूर करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। कोरोनट शुगर बाजार में आसानी से मिल जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static