इन 5 जगहों में जाकर प्रसन्न हो जाएगा मन, इस नवरात्रि बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 06:22 PM (IST)

हिंदू धर्म में मां दुर्गा को बहुत ही महत्व दिया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में भक्त पूरे दिल के साथ मां की आराधना करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरु होने वाले हैं। इस दौरान मां के भक्त दर्शन करने के लिए अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा की पूजा में इस बार शामिल होना चाहते हैं तो इन बेहतरीन शहरों की सैर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कोलकत्ता 

आप नवरात्रि के पावन त्योहार पर कोलकत्ता की सैर कर सकते हैं। यहां की दुर्गा पूजा देखकर आप मन प्रसन्न हो जाएगा। नवरात्रि में यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। दुर्गा पूजा का अमृत महोत्सव देखने आप कोलकत्ता शहर में जा सकते हैं। कोलकत्ता में आप बागबाजार दुर्गा पंडाल, बंदुमहल क्लब, श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब, संतोष मित्रा स्क्वायर जैसी जगहें घूम सकते हैं। 

PunjabKesari

अहमदाबाद 

नवरात्रि में गरबा, डांडिया का खूबसूरत नजारा देखने के लिए आप अहमदाबाद में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर अलग-अलग पूजा पंडालों में नौ दिनों के लिए नृत्य का आयोजन भी किया जाता है। डांडिया गरबा जैसी चीजों का आप यहां पर हिस्सा बन सकते हैं। मिर्ची रॉक एन ढोल, गरबा एट जीएमडीसी ग्राउंड, स्ट्रीट गरबा ऑफ अहमदाबाद जैसी  जगहों पर आप गरबा जांल देख सकते हैं। 

PunjabKesari

दिल्ली 

आप राजधानी दिल्ली में भी नवरात्रि के पावन अवसर का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में अलग-अलग मंदिरों में दुर्गा पूजा का नजारा अलग ही होता है। यहां पर स्थित मंदिरों में गरबा और डाडियां की आयोजन भी किया जाता है। नवरात्रि में शुरुआत के दिनों से लेकर आप दशहरे के अंत की यहां पर धूम देख सकते हैं। कालकाजी मंदिर, श्री शीतला माता मंदिर, छतरपुर मंदिर, योगमाया मंदिर में आप नवरात्रि महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। 

PunjabKesari

बस्तर 

छतीसगढ़ में स्थित बस्तर में 75 दिनों तक नवरात्रि का महोत्सव मनाया जाता है। यहां परर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर यह परंपरा कम से कम 600 सालों से मनाई जा रही है। यहां पर नवरात्रि मां अराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी की पूजा की जाती है। 

PunjabKesari

महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र में भी आपको नवरात्रि के त्योहार पर अलग ही रोनक देखने को मिलेगी। यहां पर भी वरात्रि का त्योहार गुजरात जैसा मनाया जाता है। महाराष्ट्र में लोग नवरात्रि के त्योहार को एक नई शुरुआत के रुप में मानते हैं। इस दौरान लोग अपने घरों के लिए भी कुछ नया जरुर खरीदते हैं। साथ ही महिलाएं अपनी सहेलियों को घर में आमंत्रित करती हैं। आमंत्रित की हुई सहेलियों को उपहार के रुप में नारियल, सुपारी देती हैं। यहां पर भी गरबा और डाडियां नाइट का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static