इस राज्य में 5.25 लाख लोग डॉग बाइट का शिकार! कई की मौत...सरकार की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 07:24 PM (IST)
नारी डेस्क : तमिलनाडु में डॉग बाइट की घटनाओं ने भयंकर रूप ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अब तक 5.25 लाख लोग कुत्तों के काटने से प्रभावित हुए हैं, और रेबीज के चलते 28 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेष रूप से छोटे बच्चे इस खतरे के सबसे अधिक शिकार बन रहे हैं। गली-मोहल्लों में आवारा और पालतू दोनों तरह के कुत्तों के हमले आम हो गए हैं, जिससे लोगों में बाहर निकलने का डर बढ़ गया है।
सरकारी कदम
चेन्नई नगर निगम ने एक लाख से अधिक आवारा कुत्तों का मुफ्त टीकाकरण किया।
पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया, जिसमें टीकाकरण और माइक्रोचिपिंग शामिल है।
24 नवंबर 2025 तक लाइसेंस न लेने पर ₹5,000 का जुर्माना।
नगर निगम हर रविवार विशेष शिविर आयोजित करता है, जिसमें मुफ्त टीकाकरण, माइक्रोचिपिंग और लाइसेंस जारी किया जाता है।
पिछले वर्षों का डेटा
2021: 3.19 लाख प्रभावित, 19 मौतें
2022: 3.64 लाख प्रभावित, 28 मौतें
2023: 4.41 लाख प्रभावित, 18 मौतें
2024: 4.8 लाख प्रभावित, 48 मौतें
2025 (अब तक): 5.25 लाख प्रभावित, 28 मौतें

