बीमारियों में बर्बाद हो रहा पैसा तो शनिवार करें ये उपाय, कर्मफलदाता होंगे प्रसन्न

punjabkesari.in Friday, Apr 04, 2025 - 05:10 PM (IST)

नारी डेस्क: आप बहुत मेहनत करते हैं और बहुत पैसा भी कमाते हैं लेकिन आपका कमाया पैसा या तो बीमारियों में लग रहा है या फिर किसी अन्य घर की समस्याओं पर। ऐसा शनिदेव की वर्की दृष्टि के चलते भी हो सकता है। कर्मफलदाता शनिदेव न्याय प्रिय देव हैं इसलिए अगर आप बेसहारा या गरीब का दिल दुखाते हैं तो शनि का कुप्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। पैसे की किल्लत भी इसी से जुड़ी है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, जिन लोगों द्वारा अन्याय किया जाता है, उन्हें शनि की वक्री दृष्टि का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि को शांत रखने के लिए हमें हमेशा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए। इसके अलावा, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं, जिनसे न सिर्फ धन संबंधी समस्याएं हल होती हैं, बल्कि शनि देव की विशेष कृपा से बिगड़े काम भी सुधरने लगते हैं। आइए, जानते हैं शनि देव को शांत रखने के उपाय।

शनिवार के आगे घी का दीपक जलाएं

शनि को शांत करने का एक प्रभावी उपाय है, शनिवार को घी का दीपक जलाना। माना जाता है कि घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, यदि सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए तो वह शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। मान्यता है कि घी का दीपक भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को प्रिय है, और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इस उपाय से शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है और पैसे की किल्लत भी दूर होती है।

PunjabKesari

सरसों के तेल में चेहरा देखकर शनिदेव को अर्पित करें

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार शाम को शनि मंदिर जाना और एक खास उपाय करना बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए, एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद, उस तेल को शनि देव के चरणों में रख दें। ऐसा करने से शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलती है। यह मान्यता है कि शनिदेव को सरसों का तेल प्रिय है, और यह उपाय शनि की कृपा प्राप्त करने का एक सरल तरीका है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: नवरात्रि के बाद कलश के पानी और नारियल का क्या करें? जानिए सही तरीका

पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें

शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए एक और प्रभावी उपाय है पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना। इस उपाय में, सबसे पहले स्नान करके गंगाजल में काले तिल मिलाकर उसे पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। इसके बाद, पीपल के पेड़ की तीन परिक्रमा करें और कम से कम पांच बार उठक-बैठक करें। इस उपाय को शनिवार के दिन करने से धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं और शनिदेव की कृपा मिलती है।

PunjabKesari

शनिवार को दान करें

शनिवार का दिन दान-पुण्य करने के लिए बहुत शुभ होता है। शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं, और वह अच्छे कर्मों का फल देते हैं और बुरे कर्मों की सजा भी देते हैं। इसलिए, यदि आप अपनी क्षमता अनुसार दान करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को चमड़े के जूते-चप्पल, काले तिल, उड़द की दाल, छाता, टोपी जैसी वस्तुएं दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है और आपके जीवन में समृद्धि आती है।

PunjabKesari

इन उपायों से शनि देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है और जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान भी हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें अपनी स्थिति और सामर्थ्य के अनुसार दान और पुण्य कार्य करना चाहिए, ताकि शनिदेव की कृपा हमेशा हमारे साथ बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static