देश-दुनिया में अपनी मेहनत का परचम लहराने वाली 4 भारतीय महिलाएं US  में हुई सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 12:05 PM (IST)

न्यूयॉर्क की चार प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को समाज में उनकी उपलब्धियों तथा योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। महारानी राधिकाराजे गायकवाड़, नीना सिंह, डॉ. इंदु लियु और मेघा देसाई को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास और फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (एफआईए) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के छठे संस्करण में सम्मानित किया गया। 

PunjabKesari
एफआईए ने एक बयान में कहा कि गायकवाड़ अपने परोपकारी कार्यों के माध्यम से शिक्षा और सामुदायिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध एक दूरदर्शी महिला हैं। सिंह न्यू जर्सी की पहली भारतीय एवं सिख महिला मेयर हैं और उन्हें मानसिक कल्याण एवं सामुदायिक भागीदारी के प्रति अपने समर्पण के लिए पहचाना जाता है।

PunjabKesari

 क्लिनिकल फार्मासिस्ट से स्वतंत्र स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ‘आरडब्ल्यूजेबरनबास हेल्थ' की कार्यकारी उपाध्यक्ष बनीं लियु ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। देसाई, ‘देसाई फाउंडेशन' की अध्यक्ष हैं जो ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य, आजीविका में सुधार लाने और महिलाओं एवं बच्चियों के लिए मासिक धर्म संबंधी उत्पादों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम करता है।

PunjabKesari
 विज्ञप्ति के अनुसार, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान और एफआईए अध्यक्ष डॉ. अविनाश गुप्ता ने शुक्रवार को दूतावास में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की अपरिहार्य भूमिका और भारत में महिला सशक्तीकरण की दिशा में हो रही अहम प्रगति को स्वीकार किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static