Dull Skin पर गजब का Glow लाने के लिए काफी है ये 3 आसन, करिए और फर्क देखिए

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 12:40 PM (IST)

बॉलीवुड की 40 प्लस मलाइका अपनी फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं जिसका श्रेय वह योग को देती हैं। योगा दीवा के नाम से वह अपना सेंटर चलाती हैं।योग सेहत ही नहीं आपकी खूबसूरती के लिए भी जरूरी है। योग की मदद से आप हैल्दी-फ्लोलेस स्किन पा सकते हैं। मलाइका ने हैल्दी स्किन के लिए 3 योगासन की एक वीडियो शेयर की है जो आपके डल हुए चेहरे पर गजब का ग्लो लेकर आएंगे।

दरसअल, इन 3 आसनों को करने से शरीर में खून का दौरा सही हो जाता है और रक्त शुद्ध होता है। चलिए आपको बताते हैं उन्हीं  3 आसनों के बारे में ... 

1. सर्वांगासन (Shoulder Stand Pose) 

सर्वांगासन करने से आपकी टांगों से खून का प्रवाह का नीचे चेहरे की ओर ज्यादा होता है। अच्छे से ब्लड सर्कुलेशन होता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इस आसान से आपके कंधे और पीठ भी मजबूत होती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

2. हलासन (Plough Pose) 

इस आसन में शरीर हल की पोजिशन में आ जाता है। इस आसन को करने से आपका तनाव ठीक होता है दिमाग शांत रहता है पाचन तंत्र सही से काम करता है जब यह सारी चीजें सही हो जाती हैं तो स्किन पर इसका असर अपने आप ही दिखना शुरू हो जाता है। 

3. त्रिकोणासन (Triangle Pose) 

त्रिकोणासन से आपकी छाती और कंधों को मजबूती मिलती है। कंधे और छाती को फैलाने से ताजी हवा फेफड़ों में जाती हैं जो आपकी स्किन को रेडिएंट बनाती है। रैगुलर इस आसन की प्रेक्टिस करने से आपकी बाजु, टांग और जांघों को परफैक्ट शेप मिलती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

इसी के साथ खूब सारा पानी पीएं ताकि सारे टॉक्सिंस बाहर निकलते रहे। फल खाएं हरी सब्जियां खाएं ये चीजें आपकी स्किन के लिए बहुत बढ़िया है।मलाइका के ये 3 आसन आप रैगुलर करके देखें आपको 15 दिन में ही फर्क दिखेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static