चुकंदर और एवोकाडो से बनाएं बच्चों के लिए टेस्टी Hummus

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 01:32 PM (IST)

बच्चों के लिए नया बनाने की सोच रही हैं तो आप हम्मस ट्राई कर सकती हैं। चुकंदर और एवोकाडो से बने हम्मस बच्चों के सबसे हेल्दी ऑप्शन है और यह उन्हें खूब पसंद भी आएंगे। इतना हा नहीं, इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

 

चुकंदर हम्मस
सामग्री:
बेसिक हम्मस- 1 कप
चुकंदर- 1 कप (भुना हुआ)
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- छिड़कने के लिए

 

विधि:
1. सबसे पहले 1 कप बेसिक हम्मस और 1 कप चुकंदर को अच्छी तरह स्मूद ब्लैंड कर लें।

2. अब इसे बाउल में निकालकर इसपर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल छिड़के।

3. आपका चुकंदर हम्मस तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

PunjabKesari

एवोकाडो हम्मस
सामग्री:

बेसिक हम्मस- 1 कप
एवोकाडो- 1 छोटा (पका हुआ)
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- छिड़कने के लिए
काबुली चने- गार्निश के लिए

 

विधि:
1. ब्लैंडर में 1 कप बेसिक हम्मस और 1 कप एवोकाडो को डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।

2. अब इसके ऊपर ऑलिव ऑयल छिड़कें और फिर काबुली चनों से गार्निश करें।

3. लीजिए आपका एवोकाडो हम्मस भी बनकर तैयार है। अब आप इसे भी सर्व कर सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static