सेना के जवानों के साथ हुआ हादसा, गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 2 CRPF शहीद और 12 घायल

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 12:24 PM (IST)

नारी डेस्क: एक दर्दनाक हादसे में देश ने अपने जवानों को खो दिया। आज  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास CRPF कर्मियों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर्मी शहीद हो गए, जबकि 12 घायल हो गए। जवानों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया। 
 

सड़क से फिसलकर खाई में गिरा वाहन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उधमपुर संदीप भट ने कहा कि इस हादसे में दो CRPF कर्मियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।  सूत्रों के अनुसार, वाहन सड़क से फिसलकर एक खाई में गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
 

 स्थानीय लोगों ने की मदद

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उपायुक्त सलोनी राय से बात की, जो स्थिति पर नज़र रख रही हैं। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "उधमपुर: कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे अपडेट दे रही हैं।"  स्थानीय लोग स्वेच्छा से बचाव कार्यों में मदद के लिए आगे आए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static