क्या ऐसी है देश की सुरक्षा?13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, 5 दिन में किया 2 बार रेप

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 06:23 PM (IST)

हमारे देश में लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बात जब भी वुमन सेफ्टी की हो तो देश में बड़े बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन कहते हैं न कि सच्चाई किसी से छिपती नहीं है। देश में आए दिन रेप की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा की पोल तो खोल ही रही है साथ ही सरकार पर और हमारे देश की सुरक्षा पर भी कईं तरह के सवाल उठ रहे हैं कि हमारे ही देश में बेटी सुरक्षित नहीं है। अब हाल ही में मध्य प्रदेश के उमरिया से दिल को दहला देने वाली वाली ऐसी ही एक घटना सामने आई है जहां एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया।

PunjabKesari

क्या है मामला?

दरअसल खबरों की मानें तो 13 वर्षीय बच्ची नौवीं की छात्रा है। लॉकडाउन के दौरान वह स्कूल बंद होने के कारण मां के पास उमरिया आ गई। जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को बच्ची का उसके एक परिचित ने ही अपहरण कर साथियों के साथ गैंगरेप किया। फिर उसे किसी को कुछ भी न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। 

11 जनवरी दोबारा किया रेप

खबरों की मानें तो इसके बाद 11 जनवरी की दोपहर पहली वारदात में शामिल एक युवक अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ एक ढाबे में ले गया और जंगल में बंधक बनाकर रेप किया।  

7 आरोपी गिरफ्तार 

PunjabKesari

पुलिस की मानें तो इस केस में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने यह भी विश्वास दिलवाया है कि बाकी आरोपी भी पकड़े जाएंगे। यह घटना तब हुई जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नारी सम्मान के लिए अभियान और महिला अपराध के खिलाफ जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे है लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static