आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से जिंदा जले 13 यात्री, शवों को पहचानना भी हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 11:44 AM (IST)

नारी डेस्क: पिछले कुछ समय से देश भर में काफी बस हादसे हो रहे हैं। दिल्ली के बाद अब आंध्रप्रदेश में भी एक बस हादसे का शिकार हो गई। माकर्पुरम जिले के रायवरम गांव में वीरवार को भीषण सड़क हादसे में एक यात्री बस में आग लग जाने से 13 यात्री जिंदा जल गए। निजी बस तड़के तेलंगाना के जगतियाल से पामुरु जा रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह बस ट्रक से टकरा गयी। इसके बाद तुरंत बस में आग लग गयी। 
 

यह भी पढ़ें:  जाने - माने एक्टर एवं निर्देशक का 71 साल की उम्र में निधन
 

पुलिस के अनुसार दस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 30 यात्री सवार थे।  उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने और आग बुझाने से पहले ही बस और ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। घायल यात्रियों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए ओंगोल स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     
 

यह भी पढ़ें:  अब नाखूनों से भी आसानी से चल जाएगी Touch Screen, वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की Nail Polish
 

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से अधिकांश के शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। मृतकों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने घायलों और मृतकों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 6304285613, 9985733999 और 7989537285 फोन नंबरों के साथ एक‘नियंत्रण कक्ष'स्थापित किया है।  मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़तिों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री वी. अनिता भी दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static