पीएम मोदी कैबिनेट विस्तार में दिखी नारी शक्ति की झलक, 11 महिला नेत्रियां शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 10:12 AM (IST)

भारत में साड़ी पुरातन काल से चली आ रही एक पारंपरिक परिधान है। साड़ी ही एक मात्र ऐसा परिधान है जिसे भारतीय नारी की अस्मिता और शक्ति की पहचान दिलाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान जहां 11 महिलाओं को शामिल कर नारी शक्ति को उंचा किया है। खास बात यह कि ये सभी महिला नेत्रियां शपथ लेने साड़ी पहनकर पहुंचीं।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब महिला मंत्रियों का प्रतिनिधित्व बढ़ा
दरअसल, बुधवार 7 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इस बार मोदी कैबिनेट विस्तार में नारी शक्ति की झलक दिखाई दी। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को जगह दी गई है।  जिसमें से दो महिलाएं कैबिनेट मंत्री के पद पर होंगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब महिला मंत्रियों का प्रतिनिधित्व बढ़ गया है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई महिला मंत्रियों के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है।    
 

इस तस्वीर में निर्माला सीतारमण के साथ नवनियुक्त मंत्री दर्शना जरदोश, प्रतिमा भौमिक, शोभा कारंदलजे, भारती पवार, मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल और अन्नपूर्णा देवी हैं। निर्मला सीतारमण ने लिखा है कि यह वे मंत्री हैं जिन्होंने आज शपथ ली है।


PunjabKesari
 

नरेंद्र मोदी सरकार में अब महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर हुई 11
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को सात और महिला मंत्रियों को शामिल किया गया,  इसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।  इस मंत्रिपरिषद विस्तार में कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। अब मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है।
 

ये 6 नेत्रियां पहली बार केंद्रीय मंत्री बनी
भाजपा की मीनाक्षी लेखी, शोभा कारंदलजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, भारती पवार और अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। इनमें अनुप्रिया को छोड़कर सभी 6 नेत्रियां पहली बार केंद्रीय मंत्री बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पहली सरकार में अनुप्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री थीं।
 

मोदी कैबिनेट में फेरबदल व विस्तार के बाद नयी मंत्रिपरिषद की औसत उम्र 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हुई

इन सात महिला नेताओं को मंत्रियों के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और रेणुका सिंह सरूता पहले ही मंत्रिपरिषद में शामिल हैं।

PunjabKesari

इस प्रकार है महिला मंत्रियों के विभाग-

1. निर्मला सीतारमण-फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स(कैबिनेट मंत्री)
2. स्मृति ईरानी-वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट(कैबिनेट मंत्री)
3. दर्शना जरदोश-टेस्सटाइल और रेलवे
4. शोभा करंदले-एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर
5. मीनाक्षी लेखी-एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर
6. प्रतिमा भौमिक-सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट
7. भारती प्रवीण पवार-हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर
8. अनुप्रिया पटेल-कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
9. अन्नपूर्णा देवी-एजुकेशन
10. रेणुका सिंह-ट्राइबल अफेयर्स
11. साध्वी निरंजना ज्योति-कंज्यूमर अफेयर, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट

साल 2014 में कैबिनेट में 7 महिलाएं , जबकि साल 2019 में 6 महिलाएं थीं शामिल-
आपकों बतां दें कि साल 2014 में मोदी कैबिनेट में 7 महिलाएं शामिल थी लेकिन 2019 में 6 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। दूसरे कैबिनेट विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें प्रोफेशनल्स को अधिक तरजीह दी गई है। डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, टेक्नोक्रेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स को मंत्रीमंडल में जगह मिली है। वहीं अब साल 2021 में मोदी के नए कैबिनेट विस्तार में इस बार सबसे अधिक 11 महिलाओं को शामिल किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static