11 February 2026 Rashifal : किस राशि पर मेहरबान रहेगा भाग्य, किसे रहना होगा सतर्क?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 06:31 PM (IST)

नारी डेस्क : कल का राशिफल (11 फरवरी 2026) सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को धन और करियर में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सेहत और खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा। खासतौर पर मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और बिजनेस से जुड़े मामलों में समझदारी से कदम उठाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं बुधवार को आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे।

मेष राशि

शिक्षा और करियर के मामलों में प्रगति के संकेत हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari

वृषभ राशि

सेहत को लेकर लापरवाही न करें। रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीम
उपाय: सफेद मिठाई किसी कन्या को दें।

मिथुन राशि

आज मेहनत और किस्मत दोनों आपका साथ देंगे। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपराजिता फूल से नौकरी-पैसा-शादी की परेशानी होगी दूर

कर्क राशि

ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक संपत्ति से लाभ संभव है। कारोबार की धीमी गति थोड़ी चिंता दे सकती है।
भाग्यशाली अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक सुकून देगा। छात्रों के लिए पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने का दिन है।
भाग्यशाली अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

PunjabKesari

कन्या राशि

किस्मत आपका पूरा साथ दे रही है। काम में सफलता मिलेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रिश्तेदारों को उधार देने से बचें।
भाग्यशाली अंक: 5 | शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।

तुला राशि

काम पर पूरा फोकस रखें। दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है। प्रेम जीवन में अच्छे पल मिलेंगे और बच्चों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली अंक: 7 | शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

दिन सफलता से भरा रहेगा। मनपसंद काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
भाग्यशाली अंक: 8 | शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये खास भोग, जानें कौन-सी चीजें हैं शिव को अति प्रिय

 

धनु राशि

नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। शाम को शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि

कारोबार में लाभ होगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari

कुंभ राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें।
भाग्यशाली अंक: 8 | शुभ रंग: आसमानी
उपाय: हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।

यें भी पढ़ें : Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 3 चीजों के बिना अधूरी है शिव पूजा

 

मीन राशि

सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static