सलामः ड्यूटी के बाद खुद मास्क बनाकर बांटती है सिपाही सृष्टि श्रोतिया

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 12:19 PM (IST)

कोरोना वायरस की जंग में सिर्फ डॉक्टर्स व नसें ही नहीं बल्कि हॉस्पिटल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सेना औरर पुलिस वाले भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस आप तक हर सुविधा पहुंचाने तो डॉक्टर आपको हर संभव इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं। मगर, एक महिला पुलिस कर्मचारी ऐसी भी है, जो ड्यूटी खत्म होने के बाद भी कोरोना से लड़ने के लिए काम करती हैं।

PunjabKesari

दरअसल, एक महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाकर मास्क बनाती हैं, ताकि लोगों तक मास्क पहुंचाया जा सकें। वह घर में सिलाई मशीन के जरिए कपड़े के मास्क बनाती हैं। उनकी इस सेवा का कोई मोल नहीं है। सागर जिले के खुरई थाने की महिला आरक्षक सुश्री सृष्टि श्रोतिया की लगन को हर कोई सलाम कर रहा है।

PunjabKesari

लॉकडाउन में ये अपनी ड्यूटी निभाती हैं, फिर घर में मास्क बनाती हैं। खास बात ये कि वे मास्क बेचती नहीं बल्कि स्टॉफ और जनता को बांट रही हैं। थाने का अधिकांश स्टॉफ यही मास्क उपयोग कर रहा है। यही नहीं, सृष्टि अपने साथी पुलिसकर्मी और थाना प्रभारी रोहित मिश्रा के साथ मिलकर गरीब लोगों को खाना खिलाकर भी लोगों की सेवा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static