Love Horoscope: 2019 में इन 6 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार!

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 10:02 PM (IST)

नए साल का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिनों का फासला बचा है। जहां इस साल कई लोग शादी के बंधन में बंधेगे वहीं कुछ लोगों को इस साल भी अपने सच्चे प्यार की तलाश रहेगी। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नया साल सच्चे प्यार का तोहफा दे सकता है। चलिए जानते हैं साल 2019 में किन राशियों को मिलेगा उनका सोलमेट।

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को इस साल उनका जीवनसाथी मिल सकता है। यह भी हो सकता है कि इस साल इस राशि के जातक शादी के बंधन में बंध जाएं। नया साल आपके लिए कई सरप्राइज लेकर आने वाला है।

PunjabKesari, 2019 Love Horoscope, Zodiac Sign, Year 2019, Couples Love Life

मिथुन राशि (Gemini)

नया साल इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। साल 2019 में मिथुन राशि के लोगों की सच्चे प्‍यार की तलाश पूरी होगी। यह भी हो सकता है आपको अपने प्रोफेशनल करियर में ही आपका प्‍यार मिल जाए।

 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की लव लाइफ के लिए साल 2019 काफी लक्की रहेगा। इन्हें ना सिर्फ अपने सच्चा प्यार मिलेगा बल्कि उनके साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। इसके अलावा इस राशि के लोगों को नए साल में कई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

PunjabKesari, 2019 Love Horoscope, Zodiac Sign, Year 2019, Couples Love Life

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को आने वाले साल में खोया हुआ प्यार वापिस मिलेगा। इन राशि के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत कुछ खास रहने वाली है।

 

मकर राशि (​Capricorn)

2019 में इस राशि के लोगों को भी कोई अपना सोलमेट मिल जाएगा। साथ ही इस साल आपकी जिंदगी में कुछ अच्छे बदलाव भी आएंगे।

 

मीन राशि (​Pisces)

साल 2019 आपके रिश्ते में कोई नई खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस साल ना सिर्फ आपको सच्चा प्यार मिलेगा बल्कि आपकी शादी के योग भी बन सकते हैं। तो इस साल आने वाली इन खुशियों के लिए तैयार रहें।

PunjabKesari, 2019 Love Horoscope, Zodiac Sign, Year 2019, Couples Love Life

रिलेशनशिप को लेकर बताई गई यह बातें अनुमानित है!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static