लड़कियां जरा संभलकर...झूठ बोलने में माहिर होते हैं ये 5 लड़के

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2019 - 04:40 PM (IST)

बीवी का डर भला किसे नहीं होता। इसी डर के चलते पति अपनी पत्नी से कई छोटी-छोटी बातें छिपा लेते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि उनका यह झूठ गलत इंटेशन से ही बोला गया हो। कई बार पुरूष अपनी पत्नी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते, जिसके चलते वो उनसे झूठ बोल देते हैं। मतलब जरूरत पड़ने पर ये दूसरों को झूठा और खुद को सच्‍चा भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में ...जो झूठ बोलने में होते तो माहिर हैं लेकिन दूसरों की भलाई के लिए बोलते हैं...!


मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का हर चीज के प्रति अलग नजरिया होता है, फिर बात रिलेशनशिप को लेकर ही क्यों न हो। दरअसल, जो दूसरों के लिए झूठ होता हैं, इन्हें कई बार वहीं सच लगता हैं जोकि इनके रिश्ते में कई बार लड़ाई-झगड़े की वजह भी बनता हैं। 

PunjabKesari

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लड़के बड़े ही मतलबी मिजाज के होते हैं। पार्टनर से अपना काम निकलवाने के लिए हमेशा झूठ का सहारा लेते हैं। इतना ही नहीं, काम पूरा होने के बाद अपने रास्ते पर निकल लेते हैं। दरअसल, लड़ाई में इनके लिए सब कुछ जायज होते हैं, फिर तो ये झूठ बोलने से भी नहीं घबराते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लड़कों हर बात घुमा-फिरा कर करने की आदत होती हैं। दरअसल रहस्यमी किस्म के ये लोग जल्दी से किसी को भी अपनी किसी बात का पूरा सच नहीं बताते हैं। हालांकि ये अपने राज छिपाने के लिए कई बार पार्टनर से झूठ बोल देते हैं लेकिन ऐसा नहीं कि ये हर बार झूठ बोलते हैं। 

PunjabKesari

मेष राशि

मेष राशि के लोग वैसे तो झूठ बोलने से बचते हैं और सच का सामना करने की इनमें पूरी हिम्मत होती हैं लेकिन दूसरों की मदद या किसी को मुसीबत से बचाने के लिए ये हमेशा झूठ बोल जाते हैं। हालांकि, इन्हें झूठ बोलना नहीं आता है लेकिन दूसरों की भलाई के लिए झूठ बोलने का रिस्क भी आसानी से ले जाते हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि स्वभाव से काफी वफादार होते हैं और झूठ बोलने से जितना हो सकें, बचने की कोशिश करते हैं। मगर बहुत मजबूरी या पार्टनर की भलाई के लिए ये झूठ का सहारा ले ही लेते हैं, हालांकि इनका झूठ दूसरों को पता भी चल जाता हैं, लेकिन फिर भी ये दूसरों की खुशी के लिए इस रास्ते पर भी निकल पड़ते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static