गणेश पूजा में क्यूट अंदाज में तैमूर ने लगाए जयकारे, देखिए वीडियो
punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 03:04 PM (IST)
टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी ने गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन के दौरान स्टार किड्स भी खूब मस्ती करते दिखें। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान ने भी फैमिली के साथ गणपति सेलिब्रेशन किया। हाल में ही तैमूर की एक वीडियो वायरल हुई हैं जिसमें वह अपनी तोतली आवाज में गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। आइए सुनते हैं यह वीडियो...
आपने देखा कि वीडियो में तैमूर 'मंगलमूर्ति मोरया' बोलते दिखाई दे रहे है। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर तैमूर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो तैमूर की मासी यानि की करिश्मा कपूर ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी इसपर अपने रिएक्शन दे रहे है।
#ganpatibappamoriya🙏🏼 #family❤️ @therealarmaanjain @anissamalhotra @rimosky #kkk #ourboys
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Sep 10, 2019 at 2:40am PDT
वीडियो के अलावा कपूर फैमिली की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिसमें सभी ट्रेडीशनल लुक में दिखाई दे रहे है। एक वीडियो में तैमूर करिश्मा के कजिन Armaan Jain के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे है।
बता दें कि तैमूर बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। तैमूर की पॉपुलैरिटी उनके मॉम और डैड से भी ज्यादा है। शायद इसीलिए वह कुछ करें या ना करें लेकिन अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में छाए रहते हैं।
तैमूर को लेकर लगातार यह खबरें सुनने को मिल रही थी कि वह जल्द ही बॉलीवुड में ही नजर आएंगे। इस पर हाल में ही सैफ का बयान सामने आया था। सैफ अली खान ने कहा था कि 'मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि हमें 30 सालों से जानने के बाद भी लोग ऐसा सोचते हैं कि हम तैमूर को अभी से किसी फिल्म में काम कराएंगे। हम ऐसा बिल्कुल नहीं करने जा रहे।' सैफ कहते हैं कि 'हमने अपनी शादी उस तरह से सेलिब्रेट नहीं की। ना ही हम अपने बच्चे को उस तरह लाइमलाइट में रखना चाहते हैं। मैं समझ नहीं पाता कि आखिर लोग ऐसी उम्मीदें क्यों करते हैं कि फिल्में करना ही आखिरी लक्ष्य है।'