8 दिन आइसोलेशन के बाद WHO के साथ Live होगी प्रियंका

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 04:50 PM (IST)

कोरोना वायरस पूरी दुनिया की चिंता का कारण बन चुका हैं। लगातार बढ़ रही कोरोना से ग्रस्त मरीजों की गिनती ने ना सिर्फ आम लोगों की जिंदगी बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की लाइफ भी बदलकर रख दी है। कोरोना के डर से कई सितारों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। खास बात हैं कि इस दौरान भी स्टार्स अपने फैंस को जागरुक करने में लगे हुए हैं जिनमें से कुछ इस मुश्किल घड़ी में भी पॉजिटिव रहने की बात कर रहे है तो कोई बता रहा है मास्क व हाथ धोने का सही तरीका? इस बीच हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी ट्विटर पर एक्टिव नजर आई। 

 

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने ट्विटर पर बताया कि किस तरह से उन्होंने और उनके पति निक जोनास ने खुद को आठ दिनों से सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। इतना ही नहीं, आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी जिंदगी कैसी हो गई? यह सब उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We're all in this together. Let’s stay informed and do what we can to help stop the spread of #Covid19. Learn more with @GlblCtzn or visit the link in my bio. #coronavirus @WHO #who

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Mar 14, 2020 at 11:55am PDT

 

प्रियंका ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आपका हाल-चाल जानने आई हूं। ये बहुत मुश्किल वक्त है, जिसने हमारी जिंदगियों को बिल्कुल बदल कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है कि ये कोई फिल्म चल रही है लेकिन ऐसा नहीं है।' 'निक और मैं पिछले एक हफ्ते से घर पर ही हैं और ये हमारे सेल्फ आइसोलेशन का 8वां दिन है। हम हमेशा इतने बिजी रहते थे और लोगों से घिरे रहते थे और अचानक हमारी जिंदगी की हकीकत ये हो गई है। ये सब बहुत अजीब लग रहा है।'वीडियो में प्रियंका ने अपने फैंस का ख्याल रखते हुए उनके लिए भी एक बड़ा एलान किया है जिसे सुनकर हर कोई खुश होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

There are so many other things to stock up on right now. ❤️ Please look out for each other and the people who are most at risk for #Covid19.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Mar 18, 2020 at 3:09pm PDT

 

जी हां, प्रियंका कुछ जाने-माने डॉक्टर्स की टीम के साथ इंस्टा पर लाइव होगी जिसमें वो कोरोना को लेकर लोगों के सभी सवालों को जवाब देंगे। दरअसल, इस लाइव के पीछे का मकसद हैं कि लोगों को इस वायरस की प्रति सही जानकारी व बचाव के तरीके बताए जाए। प्रियंका का कहना है कि वो भी इंटरनेट पर COVID-19 को लेकर लगातार पढ रही जोकि काफी डरावना है लेकिन उनके मुताबिक इंटरनेट पर मिलने वाली कोरोना वायरस को लेकर कितनी बाते सच है और कितनी गलत, ये पता लगाना काफी मुश्किल हैं, इसलिए उन्होंने WHO के डॉक्टर्स के साथ लाइव होकर लोगों को इन सब बातों के लिए जागरुक करना चाहती हैं। 

 

बात लाइव के समय की करें तो वो कल यानी 20 मार्च, रात को करीब 1 बजे होगा जिससे जुड़कर आप भी दूर कर सकते हैं अपने कई मन के वहम। बता दें कि जिन एक्सपर्ट डॉक्टर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा लाइव होंगी वो डॉक्टर्स कोरोना वायरस से सीधे तौर पर जंग लड़ रहे हैं और ऐसे में यही सही जानकारी दे पाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static