''जेमा एल फना स्क्वायर'' से भी सम्मानित प्रियंका, दो दिन में अपने नाम किए 2 बड़े अवॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 01:16 PM (IST)

बीती रात मोरक्को में Marrakech International Film Festival आयोजित किया गया जिसे अटेंड करने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची। बता दें कि यहां सिर्फ ना केवल प्रियंका ने अपने देसी अंदाज से विदेशियों का दिल जाती है बल्कि उन्हें जेमा एल फना स्क्वायर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवॉर्ड सेरेमनी की फोटो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की और लिखा-'आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To think that my career started nearly 20 years ago is surreal. I am honored and proud to be recognized tonight at the Marrakesh Film Festival. Thank you, truly, to everyone who came out to Jemaa el Fna square. #Gratitude. Thank you @melitatoscan @festivaldufilmdemarrakech ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 5, 2019 at 3:50pm PST

 

बता दें कि प्रियंका के अलावा अवॉर्ड सेरेमनी में अमेरिकन निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड, वेटरन फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर और तीन दशक से मोरक्कन सिनेमा की स्टार रहीं मूना फत्तेउ को सम्मानित किया गया। खास बात तो यह रही कि प्रियंका को हाल ही में यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

PunjabKesari

वाकय प्रियंका के लिए यह काफी गर्व वाली बात है कि उन्होंने दो दिन में 2  बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए है। बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली और अपना कामयाबी का झंड़ा गाढ़ने वाली इस अभिनेत्री ने भी अपने करियर के शुरूआती दिनों में काफी काफी स्ट्रगल किया है जो दूसरी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा का सबब साबित होता है। यहीं वजह है कि प्रियंका की फैन फ्लोइंग लिस्ट भी हजारों में है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static