OMG! प्रियंका ने ब्वॉयफ्रैंड के लिए छोड़ी 'भारत' तो निक ने बंद करवा दिया यह स्टोर!

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 02:36 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत को लेकर खूब चर्चा में थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापिस लेकर सभी चौंका दिया, बताया जा रहा है कि प्रियंका ने ब्वॉयफ्रैंड निक की वजह से इस फिल्म से अपना नाम वापिस लिया। इस बात की जानकारी फिल्म भारत को डायरेक्ट कर रहे अली अब्बास जफर ने खुद ट्विटर के माध्यम से दी कि प्रियंका अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए शब्द 'निक' का इस्तेमाल किया है। 

PunjabKesari
खबरें आ रही है कि प्रियंका और निक जोनास जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जब प्रियंका ब्वॉयफ्रैंड निक के साथ भारत आई थी, जब कयास लगाए जा रहे थे कि उन दोनों की सगाई हो चुकी है क्योंकि एक आउटिंग के दौरान दोनों के हाथों में एक जैसी अंगूठी पहनी हुई थी।  

PunjabKesari
इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही, जिसमें वह अपनी रिंग्स को शो ऑफ करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रियंका की सगाई की अंगूठी है। इस तस्वीर में प्रियंका अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही। बताया तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका जब अपने जन्मदिन पर निक जोनस के साथ भारत आई थीं तभी उन्होंने सगाई कर ली थी। खबरें आ रही है निक ने  प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने के लिए जिस स्टोर से उनकी रिंग खरीदी थी, बाद में निक ने न्यूयॉर्क शहर के उस मशहूर टिफ़नी स्टोर को पूरा बंद करवा दिया था। उस दौरान खबर भी आई थी कि निक ने प्रियंका के लिए लग्जरी गिफ्ट खरीदा है लेकिन ये किसी को क्या पता था कि वो प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग ही होगी। खैर, अभी तक प्रियंका व निक जोनास की तरफ से कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static