दुनियाभर में मौजूद ये फूल, ले सकते हैं किसी की भी जान!(pics)

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2016 - 12:53 PM (IST)

इस बात से तो सभी लोग सहमत होंगे कि इंसान के लिए पेड़ कितने जरूरी होते है। यह ना केवल हमे ऑक्सीजन देते है ब्लकि हमारे आसापास के मौहाल को भी खुशनुमा बनाते है। दुनिया में कई तरह के पेड-पौधे है, जिनसे कई दवाईयां बनाई जाती है लेकिन कुछ पेड़ ऐसे भी होते है, जो हमारे लिए बहुत ही खतरनाक होते है। कहा जाता है कि इनको हाथ लगाने से जान जाने का खतरा हो सकता है। देखने में ये फूल बहुत ही सुंदर लगते है लेकिन इनकी खुशबू से बेहोश होने का खतरा बना रहता है। अाइए आज हम आपको ऐसे ही फूलों और पेड़-पौधों के बारे में बताएंगे, जो ले सकते है आपकी जान।  

 


1. बर्ड ऑफ़ पैराडाइस

इस फूल को क्रेन फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल साउथ अफ्रीका में पार्टी और समारोहों में सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

2. फ्लाइंग डक ऑर्चिड

यह फूल बिल्कुल डक की शेप जैसा होता है और ज्यादातर यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी और दक्षिणी जंगलों में देखने को मिलता है। 

3. एंजेल ट्रम्पेट 

यह नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, और एशिया के कई देशों में होता है। यह फूल देखने में जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक होता है। एंजेल ट्रम्पेट से बने पाऊडर का इस्तेमाल कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता है। 

4. फ्लेम लिली

यह जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय फूल माना जाता है। ये फूल एशिया और अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

5. ब्लीडिंग हार्ट

इस फूल का यह नाम ब्लीडिंग हार्ट इसलिए रखा गया है क्योंकि इसकी शेप हार्ट की तरह होती है। इन फूलों का इस्तेमाल फूलों के गहने बनाने में भी किया जाता है लेकिन ये जहरीले होते हैं और इनसे स्किन डिजीज होने का खतरा रहता है। 

6. चाइनीज़ लैंटर्न

यह फूल देखने में ही सुंदर नहीं होता, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसको कफ़, सर्दी ज़ुकाम और बुखार आदि की दवाईयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये बेहद जहरीले भी होते हैं।

7. कॉर्प्स लिली

ये फूल दुनिया के सबसे बड़े फूलों में से एक है, लेकिन धीरे-धीरे ये सिकुड़ता है। बेहद बदसूरत होने के साथ साथ ही इसमें से सड़े हुए मांस के जैसी बदबू आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static