प्रियंका से सगाई के बाद निक जोनस की Ex-Girlfriend ने दिया ऐसा रिएक्शन...

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 12:42 PM (IST)

18 जुलाई को प्रियंका और निक ने अपनी सगाई का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था। सगाई के बाद दोनों को हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स ने काफी बधाईयां भी दी, वहीं कुछ लोगों ने प्रियंका और निक की उम्र के बड़े फासले को लेकर ट्रोल किया। हाल ही में निक जोनस की एक्स गर्लफ्रैंड ओलीविया कल्पो ने भी प्रियंका और निक की सगाई पर अपना रिएक्शन दे ही दिया। 

 


ओलीविया कल्पो ने निक और प्रियंका को सगाई की बधाई देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि किसी भी समय, कोई भी अपने प्यार को पा सकता है, खासकर इस इंडस्ट्री में- क्योंकि यह मुश्किल है। आप देख सकते हैं कि ट्रैक रिकॉर्ड काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को प्यार और खुशी मिले। हम दोनों अलग हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उसके लिए दुआ ना करूं।'

 


बता दें कि वैसे तो प्रियंका से पहले निक की कई गर्लफ्रैंड रह चुकी है लेकिन निक और ओलीविया कल्पो का रिश्ता दो साल तक चला। साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे। अलग होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने ओलीविया के लिए कहा था कि ओलीविया कल्पो एक अच्छी महिला हैं। हमने कुछ खूबसूरत साल साथ में बिताए थे। मैं उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static