ये है दुनिया के सबसे महंगे घर! (pics)
punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 11:49 AM (IST)
सभी का सपना होता है कि हमारा खुद का अपना घर हो लेकिन जिन लोगों का अपना घर होता है वह उससे भी महंगा घर खरीदने की चाहत रखते है। हम लोगों की फितरत भी कुछ ऐसी है जितना है उसमें खुश रहने के बजाएं हमारी जरूरते बढ़ती जाती है और ज्यादा पाने की ख्वाहिश होती है। आज हम इसी के बारे में बताएंगे कि दुनिया में कई जगहें ऐसी है, जो सबसे महंगी है और वहां पर बने लोगों के घर उससे भी महंगे है लेकिन वह लोग इन घरों को बेचकर इससे महंगे घर खरीदना चाहते है। अाइए जानते इन घरों के बारें में...
1. The Nile Niami Bel Air Spec Home
पहाड़ियों के बीच बने इस रिसोर्ट की खूबसूरती का अंनदाजा आप नहीं लगा सकते। हैलिपैड, स्वीमिंग पूल, कैसीनो सब कुछ एक ही छत के नीचे और इसकी लोकेशन ने इस जगह को सबसे महंगी जगह बना दिया है।
2. Le Palais Bulles, Cote d'Azur
1200 वर्ग फिट में फैली इस जगह के मालिक मशहूर फैशन डिजाइनर पिअर करदीं हैं। ये शानदार रिसोर्ट हॉलीवुड की कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुका है।
3. Tour de Odeon penthouse, Monaco
यह 560 फीट ऊंची इमारत एक पैंट हाऊस है। इस घर में पांच मंजिल हैं लेकिन इसकी कीमत 330 मिलियन डॉलर्स है, जिसको खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है।
4. 18 Carlton House Terrace, London
बकिंघम महल के पास का ये घर लंदन का सबसे बड़ा और महंगा घर है। 6 मंज़िलों वाली ये इमारत 50 हजार वर्ग फीट में फैला है।
5. 220 Central Park South penthouse, New York
16 बेडरूम, 17 बाथरूम, 5 बॉलकनी और बड़ी छत की ये सबसे महंगी इमारत है। यह 23,000 वर्ग फीट में फैला एक फ्लैट किसी का भी सपना हो सकता है। ये इमारत अभी भी बन रही है ।