सोनाक्षी को खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जानिए क्या है मामला?

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 03:12 PM (IST)

ऐसे कई फिल्मी सितारे और खिलाड़ी हैं जो पैसे की चाह में कोई न कोई विज्ञापन व परफार्म करते है, जिनसे उन्हें मोटी रकम भी मिलती है लेकिन इस कारण कई बार उन्हें कानूनी पचड़ों में भी पड़ना पड़ जाता है। ऐसा ही एक धोखाधड़ी वाला मामला बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर भी दर्ज हुआ। 

 

सोनाक्षी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) के मुंबई में वाले घर उनसे उनका स्टेटमेंट लेनी पहुंची। रिपोर्ट्स की मानें तो  2018 में सोनाक्षी सिन्हा ने स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लिए थे लेकिन वो उस कार्यक्रम में शामिल हुई ही नहीं। फिर क्या था उस आदमी (कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा) ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया।

PunjabKesari

मामले की जांच के लिए सोनाक्षी के घर पहुंची पुलिस

जब पुलिस इस मामले में सोनाक्षी की स्टेटमेंट लेने उनके जुहू स्थित रामायण बंगलो पहुंची थी तो उस वक्त अभिनेत्री वहां मौजूद नहीं थी। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। मगर खबरों के मुताबिक शुक्रवार यानी आज फिर पुलिस दोबारा सोनाक्षी के घर जाने वाली है।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा के स्पोकपर्सन ने कहा- ये सभी आरोप गलत हैं, ये सब उनकी इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है। स्पोकपर्सन ने बताया कि सोनाक्षी ने अपने 9 साल के करियर में हमेशा ईमानदारी से काम किया है। उनपर जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static